जानें कब हो रहा है आलिया भट्ट का स्पेशल बेबी शावर, मां और सास ने तैयार किया बड़ा सरप्राइज

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर होने वाली मम्मी के लिए कुछ स्पेशल प्लान करने में बिजी हैं। दोनों आलिया के लिए बेबी शावर का आयोजन करने वाले हैं।

मुंबई, 14 सितंबरः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। फिलहाल दोनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनकी इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही 100 करोड़ के क्लब में अपनी एंट्री कर ली थी। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में कामयाब हुई है। आलिया भट्ट ने भी अपनी प्रेग्नेंसी के दैरान इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था। फिल्म को लोगों से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच खबर है कि आलिया भट्ट के बेबी शावर की प्लानिंग भी जोरो पर है।

Recommended Video

    Alia Bhatt की जल्द होगी गोद भराई, मां और सास ने की खास प्लानिंग | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    बेबी शावर की हो रही है प्लानिंग

    बेबी शावर की हो रही है प्लानिंग

    आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज से कुछ दिनों पहले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेबी मून पर गए थे। दरअसल, अप्रैल 2022 में शादी होने के बाद दोनों तुरंत अपने-अपने काम में बिजी हो गए थे। इसके बाद गत जून महीने में ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। बाद में अगस्त में काम से ब्रेक लेकर दोनों बेबी मून पर गए थे। अब आगे भी दोनों के पास कई नए प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन इन सबके बीच आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर ने मिलकर कुछ खास प्लानिंग की है।

    मां और सास मिलकर आलिया को देंगे सरप्राइज

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया की मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर होने वाली मम्मी के लिए कुछ स्पेशल प्लान करने में बिजी हैं। खबर है कि दोनों आलिया के लिए बेबी शावर का आयोजन करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में सिर्फ लड़कियां ही शामिल होंगी। आपको बता दें कि बेबी शावर का ये प्रोग्राम मुंबई में ही आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि ये फंक्शन घर पर होगा या फिर कहीं बाहर।

    बेबी शावर में सिर्फ महिलाएं होंगी शामिल

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बेबी शावर में आलिया की बहन शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अकांक्षा रंजन सिंह, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया की बचपन की कई सहेलियां शामिल होंगी। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फीमेल सेलेब्स भी इस मौके पर आलिया को गुड विशेज देने के लिए पहुंचेंगी।

    इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

    इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

    आपको बता दें कि आलिया भट्ट अब जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह दिखाई देंगे। इसके अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी मुख्य किरदारों में हैं। आलिया हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए आलिया हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

    रणबीर के पास हैं ये नए प्रोजेक्ट्स

    रणबीर के पास हैं ये नए प्रोजेक्ट्स

    वहीं होने वाला पापा रणबीर कपूर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर दिखाई देंगे। इसके अलावा वह डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में भी नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में होंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+