'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक्टर शांतनु माहेश्वरी का खुलासा, कहा- आलिया भट्ट के साथ रोमांटिक सीन शूट करते वक्त....
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से अपने फिल्मी करियर कि शुरुआत करने वाले शांतनु माहेश्वरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म में रोमांटिक सीन को लेकर उन्होंने काफी रोचक खुलासे किए।
मुंबई, 27 फरवरी। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से अपने फिल्मी करियर कि शुरुआत करने वाले शांतनु माहेश्वरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही बंपर कमाई की है। फिल्म की सफलता और फिल्म में आलिया भट्ट और शांतनु पर फिल्माए गए रोमांटिक दृश्यों की वजह से शांतनु बॉलीवुड गॉसिप का हिस्सा बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले सियासी मैदान में पूर्व सीएम निशंक की एंट्री, जानिए उत्तराखंड की सियासत में क्यों खास हैं निशंक

संजय लीला भंसाली के साथ काम कर कैसा लगा
हाल ही में एक समाचार चैनल से हुई बातचीत में शांतनु ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए अपने अनुभव को साझा किया। संजय लीला भंसाली की तारीफों के पुल बांधते हुए शांतनू ने कहा कि यह फिल्म सीखने के लिहाज से मेरे लिए बहुत बड़ी फिल्म थी। संजय लीला भंसाली को लेकर उन्होंन कहा कि किरदार में ढलने के लिए वह सेट पर जिस तरह का माहौल पैदा करते हैं वह काबिले तारीफ है।
Recommended Video

फिल्म पाकर मैं हैरान था, घंटों तक मुझे खुद पर विश्वास नहीं हुआ
शांतनु ने कहा कि जब मुझे यह फिल्म मिली तो मैं काफी हैरान था। जब मेरा इस फिल्म में सलेक्शन हो गया तो मैं हैरान था, मुझे खुद पर विश्वास नहीं हो रहा था। मैं काफी देर बाद इस बात पर विश्वास कर पाया कि मैं फिल्म में सलेक्ट हो चुका हूं। मैं नि:शब्द था। फिल्म में आलिया के साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया। मुझे लगा ही नहीं कि मैं किसी सुपर स्टार के साथ काम कर रहा हूं। पूरी शूटिंग के दौरान वह इतनी साधारण रहीं कि मुझे लगा यह आलिया नहीं असल गंगूबाई हैं।

क्या आलिया के साथ रोमांटिक सीन करते समय वे असहज थे।
कोरियोग्राफर से एक्टर बने शांतनू ने इस प्रश्न के जवाब में कहा कि रोमांटिक सीन फिल्माने के दौरान उन्होंने मुझे बिल्कुल भी असहज नहीं होने दिया। हकीकत बताऊं तो मेरे लिये सेट पर सबसे बड़े सेलेब्रिटी संजय सर थे और जब वे मेरे आस-पास होते थे तो मैं नसवस हो जाता था। बाकि सब ठीक था। आलिया ने मुझे असहज महसूस होने ही नहीं दिया, पूरी शूटिंग के दौरान उन्होंने मेरी काफी मदद की।

क्या सेट पर उन्हें संजय लीला भंसाली की डांट भी सुननी पड़ी
इस पर शांतनु ने कहा कि संजय सर ने उन्हें कभी नहीं डाटा। वह लगातार हमसे बातचीत करते रहे। वह जो भी काम करते हैं दिल से करते हैं। उन्हें पता है कि उन्हें क्या चाहिए। वह बहुत ही मजाकिया है। हर कोई उनके जोक्स का दीवाना हो जाता हैं। वह सभी को अपने परिवार की तरह ट्रीट करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications