श्वेता तिवारी के बर्थडे में जानिए उनकी ज़िदगी के किस्से; एक्ट्रेस ने ये भी बताया, बुरे रिश्तों से कैसे निकली
4 अक्टूबर 1980. जगह- उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़. एक लड़की का जन्म हुआ। जिसका नाम श्वेता तिवारी रखा गया। जो बाद में टीवी का जाना माना नाम बन गया। ये पहचान दिलाई टीवी शो कसौटी जिंदगी की ने। उनके द्वारा निभाया गया प्रेरणा शर्मा के किरदार ने उन्हें फेमस कर दिया। इसके बाद श्वेता ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। टीवी शो से वह घर घर मशहूर हो गईं।
इसके अलावा भी श्वेता ने कई शोज़ में काम किया। इसमें क्या हादसा क्या हकीकत, दोस्त, नच बलिए, नागिन और बालबीर के नाम शामिल है। श्वेता अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासा चर्चा में रही हैं। इसके उनकी फिटनेस भी चर्चा का विषय बना हुआ है। आज श्वेता के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन और करियर की कुछ किस्से।

टीवी और फिल्म डेब्यू
साल 2000 में श्वेता ने शो आने वाला पल से अपना टीवी डेब्यू किया। इसके साथ ही उन्होंने कहीं किसी रोज़ और करम जैसे शो भी साइन किए थे। टीवी के अलावा श्वेता ने साल 2004 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म का नाम मदहोशी था। इसमें वो जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के साथ नज़र आईं थी। लेकिन श्वेता ने अपनी शादी साल 1998 में राजा चौधरी से की थी। राजा श्वेता के संघर्ष के दिनों के साथी थे। इस शादी से उन्हें एक बेटी भी है। उसका नाम पलक तिवारी है। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और साल 2007 में अलग हो गए। श्वेता ने राजा पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। ख़ैर पलक भी इन दिनों फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान में काम किया है।
दूसरी शादी
इसके बाद श्वेता की जिंदगी में अभिनव कोहली आए। दोनों ने एक दूसरे को 3 साल तक डेट किया और साल 2013 में शादी कर ली। इस शादी से उन्हें एक बेटा रेयांश कोहली है। लेकिन ये शादी भी लंबी नहीं चली। दोनों के बीच अनबन हुई और अलग होने का फैसला किया। बकौल श्वेता अभिनव भी उनके साथ मारपीट करते थे। श्वेता ने शिकायत दर्ज की और दोनों का तलाक हो गया।
जिंदगी से श्वेता की सीख
श्वेता ने एक इंटरव्यू में अपने जीवन में आए सभी रिश्तों पर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि वो अब इन चीजों से डील करना सीख गई हैं। श्वेता ने इंटरव्यू में कहा कि जब आपको कोई पहली बार चीट करता है तो बुरा..बहुत बुरा लगता है। ऐसे में आप भगवान से पूछते हैं कि मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ। आप रोते हो और लंबे समय तक बुरा महसूस करते हैं। इस बीच आप सब ठीक करने की भी कोशिश करते हैं। लेकिन मैंने वक्त के साथ ये सीख लिया है कि इसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। अब जब भी कोई मुझे हर्ट करने की कोशिश करता है मैं तुरंत उससे दूर चली जाती हूं।
कुछ समय पहले कई रिपोर्ट्स में श्वेता का नाम टीवी शो इमली फेम फहमान के साथ जोड़ा गया था। लेकिन इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए फहमान ने कहा कि वो श्वेता को गुरूजी बुलाते हैं। ख़ैर श्वेता इन दिनों कॉमेडियन ज़ाकिर खान के शो आपका अपना ज़ाकिर में नज़र आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications