'तेरी शादी अब कैंसिल', केएल राहुल की खराब बल्लेबाजी के कारण अथिया शेट्टी पर बने मीम्स

रविवार को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली। लेकिन मैच की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल अपनी पहली बॉल पर ही आउट हो गए। जिसकी वजह से एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जबरदस्त ट्रोल हो रही हैं।

मुंबई, 29 अगस्त: रविवार यानी 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा। भारतीय टीम ने शानदार पारी खेल कर पाकिस्तान का 5 विकेट से हराया। भारत की इस जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल और सोशल मीडिया के जरिए सभी टीम इंडियो को बधाई दे रहे हैं। लेकिन, भारत की जीत के बाद केएल राहुल की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। चलिए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है?

केएल राहुल की बल्लेबाजी के कारण निशाने पर आईं अथिया

केएल राहुल की बल्लेबाजी के कारण निशाने पर आईं अथिया

दरअसल, मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग का मोर्चा संभाला और 147 बनाकर सारे विकेट गंवा दिए। इसके बाद जब पाकिस्तान को टक्कर देने के लिए भारत मैदान पर उतरा तो बल्लेबाजी की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। टीम के ओपनर केएल राहुल खाता खोलने ही जीरो पर आउट हो गए। जिसकी वजह से गुस्साए फैंस सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को ट्रोल करना शुरू किया।

फैंस ने सुनाई खरी खोटी

केएल राहुल के जीरो पर आउट होने की वजह से फैंस सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने अथिया शेट्टी को ट्रोल करते हुए फनी मीम शेयर किया, जिसमें लिखा था- 'सुनील शेट्टी- बॉल-पेंसिल. अथिया शेट्टी- पेंसिल...सुनील शेट्टी - तेरी शादी...कैंसिल'।

एक्ट्रेस पर बने फनी मीम्स

वहीं इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा, 'केएल राहुल का क्रिकेट करियर काफी हद तक अथिया शेट्टी के एक्टिंग करियर की तरह बनता जा रहा है'। तो किसी ने मजेदार मीम में लिखा कि अथिया केएल राहुल को दिखा रही कि देखो विराट कोहली कैसे खेल रहा है।

जल्द शादी करेंगे केएल राहुल और अथिया

जल्द शादी करेंगे केएल राहुल और अथिया

बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। दोनों कई बार साथ में स्पॉट भी किए गए। अब खबर आ रही है कि दोनों इस साल के अंत तक सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। हालांकि अभी तक इसको लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर लुटाटे रहते हैं प्यार

सोशल मीडिया पर लुटाटे रहते हैं प्यार

सोशल मीडिया पर केएल राहुल और अथिया एक दूसरे पर हमेशा प्यार लुटाटे हुए नजर आते हैं। अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का रिश्ता तब सामने आया जब एक विदेशी यात्रा के दौरान पार्टनर के तौर पर राहुल ने अथिया का नाम दिया। इसके बाद से ये कपल सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें पोस्ट कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचता है। अब फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+