KL Rahul-Athiya Wedding: शुरू हुई केएल राहुल और अथिया की शादी की तैयारी, सुनील शेट्टी ने इस तरह सजाया घर
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की विदाई के लिए सजावट शुरू करा दी है।
Athiya Shetty And KL Rahul Wedding: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी लगातार अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। वहीं फैंस भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि, दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील शेट्टी की बेटी 23 जनवरी को शादी रचाएंगी।

केएल राहुल और अथिया की शादी की तैयारी शुरू
बी टाउन के इस कपल की शादी की तारीख अब करीब आ रही है। अथिया और केएल राहुल की शादी के फंक्शन लगभग 3 दिन तक चलेंगे। ऐसे में अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने शादी की तैयारी शुरू कर दी हैं। बेटी की विदाई के लिए एक्टर अपना घर डेकोरेट करवा रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुनील शेट्टी ने इस तरह सजाया घर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी मुंबई में सुनील शेट्टी के घर पाली हिल में हो रही है। इस बीच उनके घर डेकोरेट होने की एक वीडियो देख फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पूरे घर में जगह-जगह लाइट्स लगवाई जा रही हैं।

इस दिन होगी शादी
वीडियो को देख फैंस कपल का शादी की शुभकामनाएं देने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल की शादी 23 जनवरी को होगी। शादी के फंक्शन 3 दिन तक चलेंगे। 21 और 22 को हल्दी, मेहंदी और संगीत के फंक्शन होंगे। यह कपल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लेगा।

फाइव स्टार रिजॉर्ट कराया बुक
जानकारी के मुताबिक, केएल राहुल और आथिया की शादी के लिए परिवार वालों ने एक फाइव स्टार रिजॉर्ट भी बुक करवाया है। हालांकि इसको लेकर सुनील शेट्टी और उनके परिवार वालों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। फिलहाल फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे डेट
बता दें कि, केएल राहुल और आथिया एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपना रिलेशनशिप साल 2021 में ऑफिशियल किया था। एक्ट्रेस को कई बार स्टेडियम में केएल राहुल को चीयर करते हुए देखा गया। इसके अलावा कपल अक्सर एक दूसरे के साथ वैकेशन एंजॉय करते हुए फोटो शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications