Singer KK No More: जब केके ने कहा था- 'मैंने सिर्फ जिंदगी में केवल एक लड़की को डेट किया है और वो है...'

नई दिल्ली, 1 जून। मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके की अकस्मात मौत ने आम से लेकर खास तक को हिलाकर रख दिया है। काल के इस कटु सत्य को स्वीकार कर पाना बहुत दर्दभरा है। हर किसी के सामने केके का मुस्कुराता चेहरा ही घूम रहा है। उनके फैंस और उनके साथी जब उनकी मौत पर भरोसा नहीं कर पा रहे है तो सोचिए उनकी पत्नी ज्योति और उनके दोनों बच्चों नकुल कृष्णा कुन्नथ और तमारा कुन्नथ पर इस वक्त क्या बीत रही होगी?

Recommended Video

    Singer KK Death: KK ने बचपन की दोस्त रचाई थी शादी, 6th क्लास में हुई थी पहली मुलाकात | #News
    'मैंने जिंदगी में केवल एक लड़की को डेट किया है और वो है मेरी बीवी'

    'मैंने जिंदगी में केवल एक लड़की को डेट किया है और वो है मेरी बीवी'

    अपनी पत्नी ज्योति को बेइंतहा मोहब्बत करने वाले केके ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मैंने सिर्फ जिंदगी में केवल एक लड़की को डेट किया है और वो है मेरी बीवी ज्योति और उसे भी ठीक से डेट नहीं कर पाया और इस बात के लिए अब मेरे बच्चे भी मुझे छेड़ते हैं।'

     केके और ज्योति दोनों बचपन के साथी थे

    केके और ज्योति दोनों बचपन के साथी थे

    आपको बता दें कि केके और ज्योति दोनों बचपन के साथी थे, दोनों की क्लास 6 से दोस्ती थी। बचपन की दोस्ती कब प्रेम में तब्दील हो गई, किसी को पता नहीं चला लेकिन शादी तक इस रिश्ते को पहुंचाने के लिए केके को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। क्योंकि ज्योति की फैमिली उनके लिए कमाई करने वाला लड़का खोज रही थी और केके के पास नौकरी नहीं थी। लेकिन उन्हें ज्योति को खोने का डर था और इसी वजह से उनसे शादी करने के लिए केके ने सेल्स की नौकरी ज्वाइन की और शादी के तीन महीने के बाद छोड़ दी।

    'मैं आज जो कुछ भी हूं उसी के कारण हूं'

    'मैं आज जो कुछ भी हूं उसी के कारण हूं'

    'लेकिन ज्योति ने इस बात के लिए केके से कभी भी कोई शिकायत नहीं की। यही नहीं केके के टैलेंट को वो बखूबी पहचानती थीं और इसलिए ही उन्होंने ही उन्हें सिंगिग के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि मुंबई चलते हैं। केके ने कहा था कि मेरे लिए खुद के लिए मुंबई जाने का फैसला करना बहुत मुश्किल था लेकिन ज्योति ने आगे बढ़कर मुझे मुंबई जाने के लिए फोर्स किया और मेरे संघर्ष में पूरे तन-मन से खड़ी हो गई इसलिए मैं आज जो कुछ भी हूं उसी के कारण हूं।'

    मौत का कारण हार्ट अटैक

    मौत का कारण हार्ट अटैक

    आपको बता दें कि केके की पत्नी ज्योति का जन्म नई दिल्ली में 1967 को एक साउथ इंडियन फैमिली में हुआ था। वो एक पेंटर हैं। केके और ज्योति को शादी से दो बच्चे नकुल कृष्णा कुन्नथ (बेटा) और तमारा कुन्नथ (बेटी) हैं मालूम हो कि मंगलवार को कोलकाता के एक लाइव कंसर्ट में करीब एक घंटे तक प्रस्तुति देने के बाद जब केके होटल पहुंचे थे तो उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोलकाता के CMRI हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

    'असामान्य मौत' का मामला दर्ज

    लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं इसलिए इस मामले में अब कोलकाता पुलिस ने 'असामान्य मौत' का मामला दर्ज किया है और इसी वजह से आज एसएसकेएम अस्पताल में केके के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+