Love Story: चलती ट्रेन में पूनम पर दिल हार बैठे थे शत्रुघ्न सिन्हा, 7 साल तक था मशहूर अभिनेत्री से चक्कर!
Love Story: चुनावी हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने बुरे दौर से गुजर रही है, पार्टी के 20 सांसद और 58 से ज्यादा विधायकों ने बगावत दिखाते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक बागी विधायकों की एक लिस्ट सामने आई थी, जिसमें वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल था।
लेकिन 'शॉटगन' ने ये बोलकर सबको चुप करा दिया कि 'ममता बनर्जी को छोड़कर वो कहीं नहीं जा रहे हैं।' आपको बता दें कि फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम रहे शत्रुघ्न सिन्हा की पर्सनल लाइफ उनकी फिल्मी दुनिया और सियासी पारी की तरह ही काफी चर्चित रही है।

'बिहारी बाबू' के नाम से लोकप्रिय शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 1980 में जानी-मानी अभिनेत्री-मॉडल पूनम चंदीरामानी से शादी करके चौंका दिया था क्योंकि जिस वक्त उन्होंने पूनम से शादी की थी, उससे पहले वो मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय के साथ रिलेशनशिप में थे और दोनों के अफेयर की खबरों से उस वक्त पूरा बॉलीवुड जगत गुलजार था इसलिए कोई सोच ही नहीं सकता था कि शत्रुध्न सिन्हा किसी और से शादी कर सकते हैं।

शत्रुध्न सिन्हा ने पूनम से प्रेमविवाह किया
लेकिन हैरानी की बात ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से प्रेमविवाह किया था और ये बात उन्होंनें सालों बाद एक टीवी शो में कही थी। उन्होंने बताया था कि उनकी और पूनम की पहली मुलाकात ट्रेन में हुई थी, पूनम उस वक्त अपने मां-बाप के साथ ट्रेन में सफर कर रही थीं और शत्रुघ्न सिन्हा पटना ने पुणे जा रहे थे। वो पहली ही नजर में पूनम की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे लेकिन तब उन्हें ये नहीं पता था कि पूनम ही उनकी जीवन साथी बन जाएंगी। दोनों की पहली मुलाकात काफी इमोशनल थी, दरअसल उस वक्त पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा अपना घर छोड़कर अकेले मुंबई जा रहे थे , जिसकी वजह से वो रूआंसे थे जबकि ट्रेन में किसी बात पर पूनम को उनके मम्मी-पापा ने डांट दिया था तो वो भी रो रही थीं।

'सुंदर लड़की रोते हुए अच्छी नहीं लगती'
उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा ने एक किताब पर नोट लिखकर पूनम को दिया कि 'सुंदर लड़की रोते हुए अच्छी नहीं लगती' लेकिन पूनम ने उन्हें कोई उत्तर नहीं दिया था। समय का पहिया घूमा और इसके बाद दोनों की दोबारा मुलाकात फिल्म के एक इवेंट में हुई जहां से दोनों की बात का सिलसिला शुरू हुआ जो जल्द ही मोहब्बत में तब्दील हो गया था।
रीना रॉय से 7 साल तक चला शत्रुघ्न सिन्हा का अफेयर!
लेकिन इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री रीना रॉय के अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का अफेयर 7 साल तक रहा था, हालांकि सिन्हा ने खुलकर कभी भी रीना से अफेयर की बात कबूली नहीं बस हमेशा ये कहा कि 'हम करीबी दोस्त थे।'
'कालिया है शत्रुघ्न सिन्हा, नहीं करूंगी शादी'
पूनम सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर की खबरों से वो भी परेशान हुआ करती थीं' लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को पता था कि 'उनकी शादी उनसे नहीं हो सकती है', फिर सबकुछ जानते हुए हम आगे बढ़े लेकिन मेरी मां को शत्रुघ्न सिन्हा पसंद नहीं थे, उन्होंने उनकी फोटो देखकर कहा था कि इस 'कालिया' से मैं अपनी गोरी बिटिया की शादी नहीं करूंगी।'

1980 में बिहारी बाबू ने की पूनम सिन्हा से शादी
'हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा उस समय तक हिट हो चुके थे फिर कुछ वक्त घरवालों ने हमारी शादी को मंजूरी दे दी।' बता दें कि 1980 में दोनों ने शादी की थी और इस कपल को तीन बच्चे ( दो बेटा और एक बेटी है), जबकि शत्रुघ्न सिन्हा से अलग होने के बाद रीना राय ने पाकिस्ताना क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की, जिससे उन्हें एक बेटी है, हालांकि ये शादी चली नहीं और दोनों का तलाक हो गया।
कौन हैं पूनम सिन्हा?
पूनम सिन्हा पूर्व अभिनेत्री व फ़ैशन मॉडल हैं। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने 'कोमल' नाम से हिंदी फ़िल्मों में काम किया था। 1968 में उन्हें 'मिस यंग इंडिया' का ख़िताब मिला था । उन्होंने दो फिल्मों का भी निर्माण किया है। 16 अप्रैल 2019 को वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुई थीं और लखनऊ से लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजनाथ सिंह के ख़िलाफ़ साल 2024 में चुनाव भी लड़ा था लेकिन वो जीत नहीं पाई थीं।














Click it and Unblock the Notifications