किश्वर मर्चेंट के 4 महीने के बेटे को हुआ कोरोना, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनके चार महीने के बेटे निरवैर राय को कोरोना ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

मुंबई,10 जनवरी: देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। अब कोरोना ने फिल्मी सितारों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर कोरोना आफत बनकर टूटा है। टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनके चार महीने के बेटे निरवैर राय को कोरोना ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बेटे के कोरोना पॉजिटिव आने पर किश्वर मर्चेंट काफी परेशान हो गई थी। इस मुसीबत के वक्त सुयश मर्चेंट ने उनकी काफी मदद की। इस मदद को लेकर किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपने पति सुयश को थैंक्स कह रही हैं।

दो दिन पहले नैनी भी हई पॉजिटिव

दो दिन पहले नैनी भी हई पॉजिटिव

बता दें कि किश्वर मर्चेंट के बेटे निरवैर के कोरोना पॉजिटिव होने से पहले निरवैर की नैनी कोरोना संक्रमित हुई थी। उसके बाद किश्वर की मेड भी कोरोना संक्रमित हो गई। घर में फैल रहे इस संक्रमण से किश्वर काफी परेशान हो गई थी। अब वो दोनों इस वक्त क्वारंटीन में हैं।

सुयश ने की काफी मदद

सुयश ने की काफी मदद

किश्वर ने अपने पोस्ट की शुरुआत करते हुए लिखा कि इस शख्स (सुयश) को जाने हुए आज 11 साल हो गए हैं और वो काफी बदल गया है। अब वो ज्यादा समझदार , जिम्मेदार और प्यार करने वाला हो गया है। पांच दिन पहले जब निरवैर की नैनी संक्रमित हुई और फिर मेड कोरोना संक्रमित हुई तो उस वक्त मेरे ऊपर आफत आ गई। उसके बाद सुयश के पार्टनर जो हमारे साथ रहते थे उनको भी कोरोना हो गया। ऐसे में एक के बाद एक मुसीबत आते जा रही थी।

दर्द में था हमारा बेटा

दर्द में था हमारा बेटा

किश्वर ने आगे लिखा कि घर में फैले इस संक्रमण के बाद हमारे पास मदद के लिए कोई भी नहीं था। हम दोनों के पास न तो सफाई करने के लिए और न ही खाना बनाने के लिए कोई थी। इसके साथ ही हमारे बेटे निरवैर की मदद के लिए भी हमारे पास कोई नही था। जब वो दर्द में था तो सुयश ने मेरी काफी मदद की।

सुयश बेस्ट पार्टनर है जो शायद किसी को मिले

सुयश बेस्ट पार्टनर है जो शायद किसी को मिले

कोरोना के मुश्किल वक्त पति से मिली इस मदद पर भावुक होते हुए किश्वर ने लिखा कि 'सुयश बेस्ट पार्टनर है जो शायद किसी को मिले, उसका धन्यवाद, हमने इन बुरे दिनों को आराम से काटा। उसने मुझे हर चीज में मदद की।'

सुयश ने धुले बर्तन तक

सुयश ने धुले बर्तन तक

किश्वर मर्चेंट ने आगे लिखा कि संगीता जो मेरी मेड है उसके लिए खाना बनाना , मेरी पीठ की मसाज करना , मेरे आंसू पोंछना, मेरे साथ जागना, बेटे का ध्यान रखना उसे सुलाना ये सब काम उसने किए हैं। इतना ही नहीं सबके खाने के बाद बर्तन तक सुयश ने धुले हैं। मुझे उसपर काफी गर्व है मुझे बहुत ही खुशी है कि आज से 11 साल पहले तुमसे मिली और तुमसे शादी की। बता दें कि किश्वर और सुयश ने 16 दिसंबर 2016 को शादी की थी।

यह भी पढ़ें: दिग्गज अमेरिकी टीवी कॉमेडियन बॉब सैगेट का निधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+