Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Out: कपिल शर्मा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, हंसी रोकना होगा मुश्किल
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Out: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' का ऑफिशियल ट्रेलर आज यानी 26 नवंबर 2025 को रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज
खबर है कि कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' आगामी 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ है कि कपिल शर्मा इस बार अपनी सिग्नेचर कॉमेडी और दिलचस्प ट्विस्ट के साथ दर्शकों को फिर पेट पकड़कर हंसाने वाले हैं।

कैसा है फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का ट्रेलर?
-ट्रेलर की शुरुआत होती है कपिल शर्मा के किरदार से, जो एक लड़की से प्यार करते हैं और शादी करने के लिए तीन बार धर्म बदलते हैं लेकिन किस्मत हर बार उनके साथ एक बड़ा खेल खेलती है क्योंकि तीनों ही बार उनकी शादी किसी और लड़की से हो जाती है।
-कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कपिल शर्मा की तीनों पत्नियां एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर रहती हैं और अब वह चौथी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी लाइफ में एंट्री करती हैं और नई परेशानियां, नए झमेले और नई हंसी-मजाक वाली स्थितियां।
कपिल शर्मा में सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात
फिल्म में कपिल शर्मा के पीछे पुलिस भी पड़ी है जिससे उनकी तुगलकी प्लानिंग और भी फनी बन जाती है। फैंस ट्रेलर देखकर काफी उत्साहित हैं। कपिल ने भी ट्रेलर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा है- 4 पत्नियां...इसे अपने घर में ट्राई न करें...ये स्टंट हमारे एक्सपर्ट ने परफॉर्म किया है।
फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स
-इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा नजर आएंगे। वहीं उनके साथ फिल्म में त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान दिखाई देंगी। तीनों एक्ट्रेसेस ने ट्रेलर में अपने किरदारों से खास प्रभावित किया है। खासकर त्रिधा चौधरी का ग्लैमरस अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
-फिल्म के डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी हैं जबकि इसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का एक खास पहलू ये भी है कि इसमें दिवंगत एक्टर असरानी नजर आए हैं। इस साल अक्टूबर में उनके निधन के बाद उन्हें स्क्रीन पर देखकर उनके फैंस भावुक हो गए।
-कपिल शर्मा ने टीवी पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' जैसे लोकप्रिय शोज से एक अलग पहचान बनाई है। फिल्मों में भी उनका कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आता है और 'किस किस को प्यार करूं 2' इसका नया उदाहरण बनने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications