'किरीस का गाना सुनेगा?' वाले शख्स की हुई मौत? ऐसे मिली लाश, वीडियो वायरल, जानें मामले का पूरा सच
Kirish Ka Gaana Sunega Boy: सोशल मीडिया पर रोज हजारों वीडियो वायरल होते हैं लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सीधे दिल में उतर जाती हैं। झारखंड के जमशेदपुर से सामने आई एक ऐसी ही कहानी पिछले दिनों इंटरनेट पर लोगों की आंखें नम कर रही थी और उम्मीद से भर रही थी।
आवाज के दम पर लाखों दिलों पर किया राज
ये कहानी है पिंटू उर्फ धूम की, एक ऐसा बच्चा जिसने बेहद कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया, गरीबी और अकेलेपन से जूझा लेकिन अपनी आवाज के दम पर लाखों दिलों तक पहुंच गया।

क्या पिंटू की हो गई है मौत?
-फिलहाल खबर आ रही है कि पिंटू उर्फ धूम की मौत हो गई है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ये बताया जा रहा है कि पिंटू की लाश नाले से बरामद हुई है।
-हालांकि इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में सच में पिंटू की मौत हुई है या नहीं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस वीडियो को विजय कुमार की इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शेयर किया गया है।
बचपन में छिन गया था मां-बाप का साया
-आपको बता दें कि पिंटू की जिंदगी की शुरुआत किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। बहुत छोटी उम्र में उसके सिर से मां-बाप का साया उठ गया था। न पढ़ाई का सहारा, न खेलने-कूदने का वक्त, बस रोज का संघर्ष और पेट भरने की चिंता।
-हालात ऐसे बने कि कई सालों तक पिंटू ने कूड़ा बीनकर अपना गुजारा किया था। सड़कें ही उसका घर थीं और संघर्ष उसका रोज का साथी।
आवाज बनी पहचान लेकिन किस्मत ने लिया यू-टर्न
-किसी को क्या पता था कि ये बच्चा जो सड़क किनारे जिंदगी से लड़ रहा है,एक दिन अपनी आवाज से पहचान बना लेगा। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पिंटू का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' का मशहूर गाना 'दिल न दिया' अपने अलग ही अंदाज में गाता नजर आया था।
-वीडियो में उसके कपड़े साधारण थे। हालात उसकी मजबूरी बयां कर रहे थे लेकिन आवाज में ऐसी सच्चाई और मासूमियत थी जिसने लोगों को वीडियो पूरा देखने पर मजबूर कर दिया था।
'किरीस का गाना सुनेगा?' बना वायरल डायलॉग
वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था। 'किरीस का गाना सुनेगा?'- ये लाइन लोगों की जुबान पर चढ़ गई थी। लाखों व्यूज, हजारों रील्स और मीम्स की बाढ़, हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर ये शख्स कौन है जिसकी आवाज इतनी दिल छू लेने वाली है।
सच्चाई सामने आई तो भावुक हो उठा इंटरनेट
जब लोगों को पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स एक अनाथ है और कूड़ा बीनकर अपनी जिंदगी चला रहा था तो कहानी ने भावनात्मक मोड़ ले लिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने न सिर्फ पिंटू के टैलेंट की तारीफ की बल्कि उसके भविष्य को लेकर चिंता जताई।
एक वीडियो ने बदल दी जिंदगी की दिशा
-आज पिंटू उर्फ धूम बॉय सिर्फ एक वायरल चेहरा नहीं है बल्कि उम्मीद की मिसाल बन चुका है। एक छोटे से वीडियो ने उसकी जिंदगी की दिशा बदल दी और ये साबित कर दिया कि टैलेंट हालातों का मोहताज नहीं होता है।
-धूम बॉय की कहानी सिर्फ वायरल होने की नहीं है ये उस हौसले और उम्मीद की कहानी है जो सबसे कठिन हालात में भी जिंदा रहती है। पिंटू की आवाज ने ये बता दिया है कि कभी-कभी एक मौका ही पूरी जिंदगी बदलने के लिए काफी होता है।












Click it and Unblock the Notifications