'हम दोनों के हर रोज झगड़े...', किरण राव ने आमिर खान संग हुए तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों टूटा था रिश्ता

Kiran Rao Aamir Khan Divorce: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का दूसरी पत्नी किरण राव से साल 2021 में तलाक हो गया था। रिश्ता खत्म होने के बावजूद दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। ये कपल भले ही अलग हो गया हो लेकिन फिर भी हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं।

किरण राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लापता लेडीज को लेकर चर्चा में हैं। वह लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म के प्रमोशन इवेंट्स के दौरान किरण के साथ उनके एक्स पति आमिर खान भी नजर आए थे। अब किरण ने एक्टर संग हुए तलाक पर चुप्पी तोड़ी है।

Kiran Rao

कनेक्ट एफएम कनाडा को दिए इंटरव्यू में किरण राव ने आमिर खान संग बॉन्डिंग पर बात की। उन्होंने कहा, "यह हमारे साथ नेचुरली आया, क्योंकि हमने साथ में काम करना शुरू किया था। यहां तक कि पार्टनर बनने के बाद भी हमने एकसाथ काम करना जारी रखा। मैरिटल रिलेशनशिप छोड़ हम एक-दूसरे को काफी अच्छे से समझते हैं। हम क्रिएटिव तौर पर एक-दूसरे के करीब हैं। कई मुद्दों पर हमारी राय एक जैसी होती है।"

किरण राव ने आगे कहा, 'हम दोनों के बीच पारिवारिक और ईमानदारी का रिश्ता है, और यही हम दोनों के रिश्ते का आधार है। हम दोनों के बीच कभी भी तीखी बहसबाजी या लड़ाई नहीं हुई। हम एक परिवार बने रहना चाहते थे, लेकिन शादीशुदा होकर नहीं। इसलिए हम अपने इस रिश्ते के लिए कुछ नियम बनाए हैं। मुझे नहीं लगता किसी रिश्ते को हमेशा टैग की जरूरत पड़ती है।'

आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता को साल 2002 में तलाक दे दिया था। इसके बाद उनकी लाइफ में किरण राव आईं। दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी। लेकिन शादी के 15 साल बाद 2021 में तलाक लेकर कपल अलग हो गया था। हालांकि तलाक होने के बावजूद आमिर खान आज भी अपनी दोनों एक्स पत्नियों से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+