Kiran Rao को 'आमिर खान की पत्नी' बुलाए जाने पर आती है हंसी, एक्स पति को लेकर कही ये बात
Kiran Rao Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की थी। लेकिन साल 2021 में दोनों अलग हो गए। लेकिन तलाक के बाद भी दोनों अक्सर इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किरण राव ने बताया कि आज भी उन्हें आमिर की पत्नी या पूर्व पत्नी के रूप में जानते हैं।
किरण राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लापता लेडीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म से वह 14 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ मिलकर काम कर रही हैं। वैसे तो दोनों के तलाक को 3 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। ऐसे में किरण राव ने आमिर खान की पत्नी कहने पर पहली बार रिएक्शन दिया।

जूम को दिए इंटरव्यू में किरण राव ने कहा कि, अभी भी एयरपोर्ट पर लोग पूछते हैं, आप आमिर की पत्नी हैं? वे शायद मेरा नाम भी नहीं जानते, लेकिन मेरा जुड़ाव आमिर से था इसलिए मुझे अब इसकी आदत हो गई है। हालांकि, मुझे कहना पड़ेगा कि मैं अब पूर्व पत्नी हूं। ये सब चीजें मुझे परेशान नहीं करती लेकिन मेरे अपने दोस्त हैं और अपना काम है। शादी के बाद मेरी खुद की अपनी पहचान है।"
किरण राव ने आगे कहा कि, "यह खुशी की बात है, क्योंकि हर कोई मुझे पत्नी या पूर्व पत्नी के रूप में देखता है, अगर मेरे पास खुद को लेकर मजबूत भावना नहीं होती तो मैं यही बनकर रह जाती। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस पर हंसी आती है।" इसके अलावा किरण ने बताया कि आमिर खान के साथ काम करने का अनुभव अच्छा है क्योंकि वह विचारों को अच्छे से सुनते हैं।
हाल ही में आमिर खान की फिल्मों पर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने विवादित बयान दिया जिस पर किरण राव ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ना सिर्फ आमिर खान के काम की तारीफ की बल्कि संदीप रेड्डी को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। किरण ने कहा कि उन्हें समीकरण में लाने के बजाय 'आमिर के साथ मैन टू मैन डील करना चाहिए'।












Click it and Unblock the Notifications