रणबीर-आलिया की शादी के बाद नेग मांगने पहुंचे किन्नर, जानिए कितने रुपए लेकर माने
मुंबई, 17 अप्रैल: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी लगातार सुर्खियों में है। दोनों सितारे 14 अप्रैल को मुंबई में अपने आवास पर शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में कपल ने अपने परिजन और बेहद करीबी दोस्तों को इनवाइट किया था। इस नए कपल को लोग बधाइयों के साथ अपना आशीर्वाद और ढेर सारा प्यार भी दे रहा हैं। अब इस कड़ी में किन्नर समाज के लोग भी शामिल हो गए हैं। शनिवार को रणबीर और आलिया की खुशियों का जश्न मनाने कुछ किन्नर भी उन्हें आशीर्वाद देने कपल के घर पहुंचे।

किन्नरों ने आलिया और रणबीर से 1 लाख रुपये शगुन की डिमांड की
रणबीर और आलिया भट्ट के नए घऱ वास्तु का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ किन्नर वास्तु के बाहर खड़े होकर रणबीर और आलिया की शादी की बंधाईयां दे रहे है। साथ ही नाच और गा भी रहे हैं। किन्नर कपल के घर के बाहर शगुन भी मांग रहे हैं। इस नए जोड़े ने किन्नरों को निराश नहीं किया। जानकारी के मुताबिक, किन्नरों ने आलिया और रणबीर से 1 लाख रुपये शगुन की डिमांड की थी, लेकिन बाद में वो 21 हजार रुपये लेने पर राजी हो गए।
कपल ने कल दिया था रिसेप्शन
रणबीर और आलिया ने 5 साल के अपने रिलेशनशिप के बाद 14 अप्रैल को शादी ली थी। लव बर्ड्स की शादी की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी के बंधन में बंधने के बाद 16 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने 'वास्तु' में एक शानदारी पार्टी रखी जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। इस रिसेप्शन पार्टी में गौरी खान, आमिर खान और शाहरुख खान भी नजर आए।

रिसेप्शन में नजर आई कई हस्तियां
रिसेप्शन पार्टी में अर्जुन-मलाइका, अदार-तारा सुतारिया, श्वेता बच्चन, शकुन बत्रा, रोहित धवन और उनकी पत्नी जान्हवी, लव रंजन और उनकी पत्नी अलीशा वैद, संगीत संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती समेत कई सितारे शामिल हुए हैं। रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट रणबीर कपूर की रिसेप्शन पार्टी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें रणबीर कपूर का रिस्पेशन लुक भी देखने को मिला। तस्वीर में रणबीर कपूर का रिसेप्शन लुक रिवील हो चुका है। इसमें वह थ्री-पीस में नजर आ रहे हैं।
रिसेप्शन की ये रखी गई थी थीम
आलिया-रणबीर के वेडिंग रिसेप्शन में सभी वेस्टर्न आउटफिट्स में दिखे और ज्यादातर लोग ब्लैक ड्रेस में ही नजर आए। सबसे ज्यादा लाइमलाइट जिन्होंने हासिल की वह थे शाहरुख खान जो एकदम अपने लुक को छिपाकर पहुंचे। बता दें आलिया-रणबीर की रिसेप्शन पार्टी शादी के दो दिन बाद उन्हीं के घर वास्तु अपार्टमेंट में रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications