Kabir Singh: शाहिद कपूर से कियारा को क्यों थी इतनी नाराजगी कि मारना चाहती थी एक जोरदार थप्पड़?

कॉफी विद करण के हर एपिसोड में सेलेब्स बड़े खुलासे करते हैं। इस बार शो में कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर नजर आएंगे। शो में कियारा ने खुलासा किया है कि वह फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान शाहिद को थप्पड़ मारना चाहती थीं।

मुंबई, 24 अगस्त: करण जौहर के शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन के हर एपिसोड में बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ को लेकर करण जौहर कई खुलासे करते हैं। जो भी कपल्स मैरिड हैं या फिर किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो फिर शो के दौरान करण उनके रिश्ते का पता लगाते हैं और कुछ अनसुने किस्से फैंस के सामने लाते हैं। अब शो के अगले एपिसोड में फिल्म कबीर सिंह के मशहूर किरदार कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं। ऐसे में शो में एक्ट्रेस खुलासा करेंगी कि एक पल ऐसा भी था जब वह शाहिद कपूर को थप्पड़ मारना चाहती थीं। लेकिन ऐसा आखिर क्यों चलिए आपको बताते हैं।

कियारा आडवाणी ने किया बड़ा खुलासा

कियारा आडवाणी ने किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि कॉफी विद करण के 8वां एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि इस एपिसोड में इस बार कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर नजर आएंगे। शो के दौरान दोनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करेंगे। इस बीच कियारा आडवाणी ने खुलासा किया है कि कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान उन्हें शाहिद कपूर को थप्पड़ मारने का मन हुआ था।

एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

जैसा कि सभी जानते हैं कि फिल्म कबीर सिंह वॉयलेंट लव स्टोरी पर आधारित थी। फिल्म में कई ऐसे सीन आए जब शाहिद कपूर ने कियारा को जोरदार थप्पड़ मारा। लेकिन, फैंस द्वारा इस फिल्म पसंद भी काफी किया गया। ऐसे में कियारा आडवाणी ने खुलासा कर बताया कि, मैंने अपने दिमाग में शाहिद कपूर को थप्पड़ मारने का सोच लिया था। कियारा ने बताया कि, "शूटिंग का यह मेरा तीसरा या चौथा दिन था, और मुझे आठ घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा गया। क्योंकि इस बात पर चर्चा हो रही थी कि शाहिद अगले सीन में कौन से जूते पहनेंगे"।

करण जौहर ने ली कियारा की साइड

करण जौहर ने ली कियारा की साइड

इस पर करण जौहर ने भी अपना रिएक्शन दिया और कियारा आडवाणी का साइड लेते हुए कहा कि, अगर मुझे जूते पर चर्चा के लिए 8 घंटे इंतजार करने के लिए कहा जाता, तो मैं भी थप्पड़ मार देता"। शाहिद कपूर इन बातों पर सिर्फ हंसते हुए ही नजर आए।

शाहिद कपूर ने शेयर की वीडियो

आपको बता दें कि, थोड़ी देर पहले शाहिद कपूर कॉफी विद करण के सेट से पर्दे के पीछे की एक वीडियो शेयर की। जिसमें कियारा आडवाणी व्हाइट बॉडीकान लुक में नजर आ रही हैं और मेकअप का टचअप ले रही हैं। ऐसे में एकदम से शाहिद कपूर आते हैं और कबीर सिंह का डायलॉग मारते हुए कहते हैं कि, 'तुने टच किया इसको'। ये सुनते ही दोनों आर्टिस्ट तुरंत वहां से चले जाते हैं। इसके बाद फिर दोनों हंसने लगते हैं।

शाहिद-कियारा का वर्कफ्रंट

शाहिद-कियारा का वर्कफ्रंट

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, कियारा आडवाणी को आखिरी बार फिल्म भूल भुलैया 2 और जुग जुग जीयो में देखा गया था। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। वहीं शाहिद कपूर की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म जर्सी में देखा गया था। जो कि, कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+