कियारा आडवाणी के कलीरों में दिखी इन चीजों की झलक, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के डॉग से जुड़ा है कनेक्शन
Kiara Advani Kaleeras: कियारा आडवाणी के कलीरों में एक नहीं बल्कि तीन खास बातें हैं। कियारा के इन कलीरों में उनके और सिद्धार्थ ने नाम के इनिशियल्स को पिरोया गया था, जो इस कपल के गहरे रिश्ते को दर्शाता है।

Kiara Advani Kaleeras: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गत 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर ली है। आपकों बता दें कि इस कपल की रियल लाइफ स्टार फिल्म शेरशाह से शुरू हुई थी। इस मूवी में ये दोनों एकसाथ नजर आए थे। वहीं शादी के बाद अब ये कपल दिल्ली रवाना होगा जहां पर सिद्धार्थ का घर मौजूद है। आगामी 9 फरवरी को दिल्ली में दोनों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है। इसके बाद दोनों मंबई पहुंचेंगे जहां आगामी 12 फरवरी को बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक और रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। अपनी शादी पर लाइट पिंक रोज कलर के लहंगे में कियारा बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी सिल्वर कलर की शेरवानी में गजब ढा रहे थे। सिद्धार्थ और कियारा ने शादी करने के बाद अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखते ही जहां फैन्स और सेलेब्स ने न्यूली वेड कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं, वहीं लोगों की नजरें कियारा के कलीरों पर ठहर गई हैं।
कियारा के अनोखे कलीरें
आपको बता दें कि कियारा आडवाणी अपने रियल लाइफ लव सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेटिंग करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। ऐसे में दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार वालों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है। जानकारी के अनुसार कियारा आडवाणी और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। वहीं शादी की तस्वीरों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कियारा के अनोखे कलीरों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही हैं।
कियारा के कलीरों में ऑस्कर, रोम और लव स्टोरी
कियारा आडवाणी के कलीरों में एक नहीं बल्कि तीन खास बातें हैं। कियारा के इन कलीरों में उनके और सिद्धार्थ ने नाम के इनिशियल्स को पिरोया गया था, जो इस कपल के गहरे रिश्ते को दर्शाता है। अपने इन कलीरों से कियारा ने उस करीबी इंसान को भी एक प्यारा ट्रिब्यूट दिया, जो सिद्धार्थ के दिल के सबसे ज्यादा करीब था, लेकिन अब इस दुनिया में नहीं है। वो था सिद्धार्थ का पेट डॉग ऑस्कर, जिसका चेहरा बेहद प्यारे अंदाज में कलीरे में उकेरा गया था।
कियारा के लहंगे में नजर आया रोम
सिद्धार्थ और कियारा दोनों का फेवरेट डेस्टिनेशन रोम है और इसे भी कलीरे में शामिल किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं कियारा के लहंगे में भी रोम की झलक देखने को मिली थी। कियारा के इन कलीरों को मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया है, जो इससे पहले अथिया शेट्टी समेत कई एक्ट्रेसेस के कलीरे डिजाइन कर चुकी हैं। शादी में कियारा ने डिजानर मनीष मल्होत्रा का लहंगा और उनके ही कलेक्शन एमरल्ड वाली डायमंड ज्वैलरी पहनी थी। लोग कियारा के लुक के साथ साथ उनकी शादी की ज्वैलरी की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।
सिद्धार्थ के डॉग का नाम था ऑस्कर
सिद्धार्थ का अपने पेट डॉग ऑस्कर से बहुत प्यार था। दोनों के बीच एक बहुत ही स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग थी। वह सिद्धार्थ के साथ 11 साल से था लेकिन फरवरी 2022 में उसकी मौत हो गई। तब सिद्धार्थ ने ऑस्कर के लिए इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाला इमोशनल नोट भी लिखा था। साथ में ऑस्कर की प्यारी तस्वीरें भी शेयर की थीं। कियारा जानती हैं कि सिद्धार्थ, ऑस्कर के कितना करीब रहे हैं और उन्होंने अपने कलीरों के जरिए इसी प्यार को ट्रिब्यूट करने की कोशिश की थी।

करण जौहर बने थे कियारा-सिद्धार्थ के मैचमेकर
सिद्धार्थ और कियारा पिछले कुछ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा था। हालांकि दोनों को अक्सर एकसाथ देखा जाता था। दोनों को कई बार मुंबई एयरपोर्ट पर भी एकसाथ वेकेशन पर जाते हुए स्पॉट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर ही सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी के मैचमेकर बने थे। करण ने जब कियारा और सिद्धार्थ को उनकी शादी की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया तो उसमें दोनों की पहली मुलाकात का भी जिक्र किया था।

हनीमून के लिए रोम जा सकता है ये कपल
सिद्धार्थ और कियारा दोनों का फेवरेट डेस्टिनेशन रोम है और इसे भी कलीरे में शामिल किया गया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने हनीमून के लिए रोम जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ और कियारा मुंबई में रिसेप्शन पार्टी के बाद हनीमून के लिए रोम जा सकते हैं। ये दोनों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। इस लोकेशन को कियारा ने अपने कलीरे के डिजाइन में भी शामिल किया है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। हो सकता है कि हनीमून का प्लान कुछ दिन रुक कर भी किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications