कियारा आडवाणी ने बाथरूम से शेयर की ऐसी तस्वीर, क्या कहेंगे पति सिद्धार्थ मल्होत्रा?
Kiara Advani Shares Bathroom Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कियारा ने अपने घर के बाथरूम से एक ऐसी तस्वीर शएयर की है जिसे देख हर कोई हैरान हो गया है।
कियारा आडवाणी की बाथरूम फोटो वायरल
आपको बता दें कियारा आडवाणी अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि इस बार कियारा एक मजेदार कारण के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह अपने बाथरूम में खड़ी नजर आ रही हैं।

कियारा ने खुद शेयर की तस्वीर
कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में कियारा गोल्डन कलर के टूथब्रश के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। लोगों ने कियारा के गोल्डन ब्रश को लेकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं।
कियारा ने कहा- मुझे बताएं कि आप सिंधी हैं
कियारा आडवाणी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- मुझे बताएं कि आप सिंधी हैं, बिना मुझे बताए कि आप सिंधी हैं। इस तस्वीर के साथ कियारा ये बताना चाह रही हैं कि वो एक सिंधी है इसलिए उनके पास गोल्डन कलर का टूथब्रश है। कियारा ने फैंस को अनोखे अंदाज में अपने सिंधी होने का प्रूफ दिया है।
सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं कियारा आडवाणी
आपको बता दें सिंधी परिवारों में सोने की चीजों के प्रति खास आकर्षण होता है और इस टूथब्रश के सोने जैसा दिखना भी यही बयां करता है। अब सवाल ये है कि क्या कियारा आडवाणी का ये टूथब्रश वाकई सोने से बना है या सिर्फ गोल्डन कलर का दिखता है।
कियारा के पोस्ट पर लोगों के मजेदार कमेंट्स
कियारा आडवाणी की इस तस्वीर को देखकर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- क्या सच में ये ब्रश सोने का है? जबकि एक दूसरे शख्स ने लिखा है- आपका सिंधी लाइफस्टाइल तो कमाल का है। कियारा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उमसे पूछ रहे हैं कि क्या वह सोने के टूथब्रश के दांत साफ करती हैं?
कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म
कियारा आडवाणी जल्द ही साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का टीजर हाल ही में लखनऊ में लॉन्च किया गया था। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सहा देखा जा रहा है। ये फिल्म आगामी 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications