मांग में सिंदूर, गले मे मंगलसूत्र में कियारा आडवानी सिद्धार्थ संग आईं नजर, जानें क्‍यों हो गई ट्रोल,VIDEO

मांग में सिंदूर, गले मे मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहने कियारा आडवानी पति सिद्धार्थ संग शादी के बाद पहली बार नजर आईं, लेकिन एक्‍ट्रेस को देखकर उनके फैंस अपसेट हो गए हैं । जिस कारण उन्‍हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Kiara Advani, Siddharth Malhotra

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कियारा आडवानी और एक्‍टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा मंगलवार को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे और जीवन भर के लिए एक दूजे का हाथ थाम लिया। लंबे समय से बी-टाउन के चर्चित लविंग और चार्मिंग जोड़े की शादी होने के बाद उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिद्धार्थ ने अपनी मोहब्बत कियारा को अपना जीवनसाथा बनाने के बाद इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर की थी जो लोगों को बहुत पसंद आई थी। वहीं शादी के बाद एयरपोर्ट पर पहली बार ये नई नवेली शादीशुदा जोड़ी नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा बहुत खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन एक दिन पहले शादी करके अपने घर लौट रही कियारा को देखकर लोग उन्‍हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्‍यों ?

 कियारा को देखकर फैंस नाराज हो गए

कियारा को देखकर फैंस नाराज हो गए

वीडियो में एयरपोर्ट पर कार से पहले सिद्धार्थ उतरते हैं और अपनी नई नवेली दुल्‍हनियां के लिए कार का गेट खोलते हैं। कियारा कार से नीचे उतरती है तो सिद्धार्थ उनका हाथ थाम लेते हैं। कियारा आडवानी हाथ में चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं। नए नवेले कपल ने एयर पोर्ट पर पोज देकर कैमरापर्सन्‍स और मीडिया को बिल्‍कुल भी इग्‍नोर नहीं किया मुस्‍कुराते हुए पोज देकर फोटो भी करवाई, लेकिन वीडियो कियारा को देखकर उनके फैंस नाराज हो गए और उनको लेकर कमेंट करते हुए ट्रोल कर रहे हैं।

गेटअप देख फैंस हुए निराश, कर दिया ट्रोल

गेटअप देख फैंस हुए निराश, कर दिया ट्रोल

दरअसल, शादी के दूसरे दिन कियारा आडवानी नई नवेली दुल्‍हन की तरह कोई सुंदर सा जोड़ा पहनने के बजाय, ट्राउजर और टी शर्ट पहन रखी थी और उसके ऊपर एक डल कलर की शॉल ले रखी थी। शादी के बाद कियरा आडवानी के इस सादे से लुक को देखकर उनके फैंस अपसेट हो गए। कियारा को देखकर कमेंट कर रहे हैं।

यूजर्स कह रहे कैटरीना को शादी के बाद देखा था ?

यूजर्स कह रहे कैटरीना को शादी के बाद देखा था ?

कियारा आडवानी के शादी के बाद के सिंपल से गेटअप को देखकर लोग उन्‍हें ट्रोल करते हुए कैटरीना कपूर की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कैटरीना ने तो शादी के बाद कितना सुंदर सलवार सूट पहना था। वहीं दूसरे ने लिखा कुछ अच्‍छा पहनकर आना था, कैटरीना को देखा था?

लाल रंग की ड्रेस में आतीं तो अच्‍छा लगता

वहीं कई यूजर कियारा के सिंपल लुक पर कमेंट करते हुए लिखा - लाल रंग की ड्रेस में आतीं तो अच्‍छा लगता। वहीं एक और यूजर ने लिखा शादी के बाद ट्रेडिशनल लुक में सामने आना था। वहीं एक ने लिखा अरे शादी के बाद कुछ अच्‍छा पहनकर आना चाहिए था।

Recommended Video

    शादी के बाद Siddharth Malhotra संग पहली बार दिखीं Kiara Advani, देखें Video | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+