Kiara Advani का बड़ा खुलासा, आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए दिया था ऑडिशन, नहीं हुआ सेलेक्शन
Kiara Advani Laal Singh Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धमाल मचा रही है। लोग कार्तिक आर्यन और कियारा की कैमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया।
कियारा आडवाणी ने लाल सिंह चड्डा के लिए दिया था ऑडिशन
बता दें कि, आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर भी लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि बायकॉट ट्रेंड की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए कियारा आडवाणी ने ऑडिशन दिया था। ये खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
कियारा ने फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। शुरुआत में उन्हें नहीं पता था कि ये किस प्रोजेक्ट के लिए है। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं दी कि आखिर उन्होंने किस रोल के लिए ऑडिशन दिया था। कियारा का कहना है कि हर अभिनेता सभी रोल के लिए फिट नहीं बैठता। उन्होंने ऑडिशन प्रक्रिया के लिए अपनी सराहना व्यक्त की।
'वह वाकई भयानक रहा होगा'
कियारा आडवाणी ने ऑडिशन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि, "मैं वाकई उस ऑडिशन को फिर से देखना नहीं चाहती हूं। वह वाकई भयानक रहा होगा। यह बहुत साल पहले की बात है।" बता दें कि, फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिर्फ 130 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। बायकॉट ट्रेंड की वजह से फिल्म फ्लॉप रही जिससे मेकर्स को काफी नुकसान हुआ था।
कियारा आडवाणी का वर्कफ्रंट
कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। इसके बाद कियारा के पास कई फिल्में पाइपलाइन पर हैं जिसमें 'वॉर 2', 'गेम चेंजर' और 'अदल बदल' शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications