क्या जल्द ही मां बनने वाली हैं Kiara Advani? एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो में नजर आया बेबी बंप, देखें तस्वीर

Kiara Advani Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सत्य प्रेम की कथा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। दोनों ही अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं।

क्या मांं बनने वाली हैं कियारा?
इस बीच कियारा आडवाणी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख फैंस ने प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा चल रही है कि क्या कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं? हाल ही में, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें कियारा की बेली ने नेटिजंस का ध्यान खींचा।

kiara advani

कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीर
कियारा आडवाणी न फोटो में ऑरेंज ब्रालेट के साथ मैचिंग पैंट और ब्लेजर कैरी किया हुआ है। जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं कार्तिक आर्यन व्हाइट टी-शर्ट, ब्राउन जैकेट और ब्लू जींस पहने बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों एक दूसरे आंखों में डूबे दिखाई दिए। हालांकि फैंस ने सबसे ज्यादा एक्ट्रेस का बेबी बंप नोटिस किया।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
अब जैसे ही एक्ट्रेस की ये तस्वीर सामने आई तो फैंस लगातार लगातार कमेंट कर प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या कियारा प्रेग्नेंट हैं? वहीं, एक अन्य ने लिखा, "कियारा मुझे ही प्रेग्नेंट लग रही हैं या किसी और को भी?" वहीं एक अन्य यूजर ने कियारा के मजे लेते हुए लिखा, 'सिद्धार्थ को बताना पड़ेगा।' खैर एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं या नहीं इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

सिद्धार्थ से की सीक्रेट वेडिंग
बता दें कि, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी इसी साल 7 फरवरी को राजस्थान में हुई थी। दोनों की शादी में परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद जैसे ही उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कीं, वैसे ही वे वायरल हो गई थीं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+