जाह्नवी के बाद खुशी कपूर भी करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू, अप्रैल में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

मुंबई, फरवरी 25। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के डेब्यू की खबरें इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, खुशी कपूर बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल में खुशी कपूर के डेब्यू प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू होने वाली है।

खुशी के साथ ये स्टार किड्स भी नजर आएंगे फिल्म में

खुशी के साथ ये स्टार किड्स भी नजर आएंगे फिल्म में

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, खुशी कपूर के डेब्यू प्रोजेक्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा नजर आ सकते हैं। इन तीनों स्टार किड्स की फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो सकती है। आपको बता दें कि खुशी की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर पहले से ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं।

कपूर परिवार से ये अभिनेता पहले ही हैं इंडस्ट्री में

कपूर परिवार से ये अभिनेता पहले ही हैं इंडस्ट्री में

आपको बता दें कि खुशी कपूर एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसमें से कई बड़े कलाकार पहले से ही इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनकी बहन जाह्नवी कपूर के अलावा उनकी मां श्री देवी, बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस थी। उनके अलावा अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, अनिल कपूर जैसे अभिनेता इंडस्ट्री में पहले से काम कर रहे हैं।

बोनी कपूर ने की खुशी के बॉलीवुड में आने की पुष्टि

बोनी कपूर ने की खुशी के बॉलीवुड में आने की पुष्टि

खुशी कपूर के बॉलीवुड में आने की पुष्टि उनके पिता बोनी कपूर ने की है। उन्होंने कहा है कि एक पिता के रूप में मैंने जैसे अर्जुन और जाह्नवी के साथ काम किया है, वैसे ही खुशी के साथ करूंगा। जहां तक अर्जुन और जाह्नवी की बात है तो वो पहले से ही इंडस्ट्री में हैं और वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, जब भी उन्हें मेरी जरूरत होती है तो मैं उनके साथ होता हूं। खुशी के डेब्यू को लेकर बोनी कपूर ने कहा है कि वो अप्रैल में अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

ये भी पढ़ें: क्या सलमान खान कर रहे सामंथा लॉकवुड को डेट? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+