Khushi Kapoor ने वेदांग रैना संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर! पहना बॉयफ्रेंड के नाम का ब्रेसलेट, देखें तस्वीर

Khushi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस को अक्सर आर्चीज को-स्टार वेदांग रैना के साथ स्पॉट किया जाता है। जिसके बाद से ऐसी खबरें हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब खुशी ने एक फोटो शेयर कर इस बात को कंफर्म कर दिया।

खुशी कपूर और वेदांग रैना अक्सर अपने रिलेशनशिप अफवाहों की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बीच खुशी कपूर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने अपने रिश्ते पर फाइनली मुहर लगा दी है।

Khushi Kapoor

खुशी कपूर की सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने अपने हाथ ऊपर कर बोल्ड पोज दिया है। इस दौरान खुशी ने लाल रंग की बिकिनी पहनी हुई थी। लेकिन इससे ज्यादा एक्ट्रेस के नए ब्रेसलेट ने फैंस का ध्यान खींचा। अगर इस फोटो को जूम करके देखेंगे तो खुशी के ब्रेसलेट में वेदांग रैना का नाम लिखा है।

अब सोशल मीडिया पर खुशी कपूर की ये फोटो वायरल होने के बाद लोगों में खलबली मच गई। फोटो पर रिएक्ट करते हुए फैंस कह रहे हैं कि खुशी ने वेदांग संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, हम क्या मान लें कि अब अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। एक ने लिखा, 'प्लीज वेदांग ये कहना बंद करें कि आप सिंगल हैं। अब ये रिश्ता किसी से छिपा नहीं है।'

बता दें कि, खुशी कपूर और वेदांग रैना ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो, ख़ुशी और वेदांग ने जोया अख्तर की ओटीटी फिल्म, द आर्चीज़ से अभिनय की शुरुआत की। उनके अलावा, किशोर संगीत में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंदा भी थे। इस फिल्म के बाद से दोनों अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

ये भी पढ़ें: बेटी जाह्नवी और खुशी संग बेटे अर्जुन के घर पहुंचे बोनी कपूर, वायरल तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+