बेटी जाह्नवी और खुशी संग बेटे अर्जुन के घर पहुंचे बोनी कपूर, वायरल तस्वीरें
श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर अपने परिवार का सहारा बन गए हैं। अर्जुन अपने पिता बोनी कपूर और बहनें जाह्नवी और खुशी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं। श्रीदेवी के जाने के बाद से अक्सर खुशी और जाह्नवी को अर्जुन के घर आते-जाते देखा गया है।

नई दिल्ली। श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर अपने परिवार का सहारा बन गए हैं। अर्जुन अपने पिता बोनी कपूर और बहनें जाह्नवी और खुशी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं। श्रीदेवी के जाने के बाद से अक्सर खुशी और जाह्नवी को अर्जुन के घर आते-जाते देखा गया है। हाल ही में बोनी कपूर को जाह्नवी और खुशी के साथ अर्जुन के घर देखा गया।

बेटियों संग अर्जुन के घर पहुंचे बोनी कपूर
बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ अर्जुन कपूर के घर पहुंचे। अर्जुन अपने पिता से अलग अपनी बहन अंशुला के साथ रहते हैं। कल रात बोनी बड़ी बेटी जाह्नवी और छोटी बेटी खुशी के साथ अर्जुन के घर गए। श्रीदेवी के जाने के बाद से बोनी कपूर एक पल के लिए भी अपने बेटियों का साथ नहीं छोड़ रहे हैं।

पिता के साथ रहने जा सकते हैं अर्जुन कपूर
वो साए की तरह जाह्नवी और खुशी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर भी इस मुश्किल वक्त में अपने परिवार के साथ खड़े हैं। अर्जुन शुरू से ही अपने परिवार का सहारा बने हुए हैं और खबरों की मानें तो वो जल्द ही पिता के साथ रहने भी जा सकते हैं। अर्जुन और अंशुला फिलहाल अलग रहते हैं, लेकिन दोनों को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो अपने पिता के घर रहने जा सकते हैं।

बाथटब में डूबने से हुई थी श्रीदेवी की मौत
श्रीदेवी ने 24 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। श्रीदेवी दुबई में परिवार की शादी अटेंड करने गई थीं, जहां उनकी मृत्यु हो गई। फॉरेंसिक रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत का कारण बाथटब में डूबना बताया था। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं, जाह्नवी और खुशी। जाह्नवी जल्द ही 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, वहीं खुशी मॉडलिंग को अपना करियर बना सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications