KGF Chapter 2 की वर्ल्डवाइड कमाई 1000 करोड़ रुपए के पार, हिंदी वर्जन ने भी की रिकॉर्ड कमाई
नई दिल्ली, अप्रैल 30। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'KGF Chapter 2' की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत लगातार बनी हुई है। 14 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म वर्ल्डवाइड लेवल पर 1000 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसा करने वाली यह चौथी फिल्म बन गई है।

केजीएफ चैप्टर 2 से पहले एसएस राजामोली की RRR, दंगल और बाहुबली द कन्क्लूजन ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 1000 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया है। केजीएफ चैप्टर ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आरआरआर को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म के ग्लोबल कलेक्शन के बारे में एक अपडेट शेयर करते हुए बताया, "# KGFChapter2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।"
आपको बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन ने भी 350 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। ओपनिंग डे के बाद इस फिल्म ने पहले वीकेंड की तरह ही दूसरे वीकेंड में भी धमाकेदार कमाई की है। यह फिल्म 250 करोड़ रुपए के बेंचमार्क में सबसे तेजी से शामिल होने वाली फिल्म बन गई है।
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 और अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह की रनवे 34 सहित बॉलीवुड की दो प्रमुख फिल्में भी अच्छी कमाई कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications