KGF Chapter 2 का ट्रेलर रिलीज: दमदार रोल में दिखे यश और संजय, जबरदस्त एक्शन खड़े कर देगा रोंगटे

बहुप्रतिक्षीत फिल्म KGF Chapter 2 का ट्रेलर आज यानी 27 मार्च को रिलीज कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर इतना धांसू है कि इसे देखते ही आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

मुंबई, 27 मार्च: बहुप्रतिक्षीत फिल्म KGF Chapter 2 का ट्रेलर आज यानी 27 मार्च को रिलीज कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर इतना धांसू है कि इसे देखते ही आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म के ट्रेलर में सुपर स्टार यश रॉकी के रोल में दमदार भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। बात अगर संजय दत्त की करें तो फिल्म में उनका लुक बेहद डरावना है। फिल्म में संजय अधीरा की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में रवीना टंडन और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। रवीना टंडन फिल्म में रमिका सेना नामक एक दमदार राजनेता की भूमिका में नजर आएंगी।

KGF Chapter 2

काल्पनिक कहानी पर आधारित इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। लड़ाई के दृश्यों को रोचक और मनोरंजक बनाने के लिए फिल्म में दमदार ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में प्रकाश राज और रवीना टंडन बहुत कम दिखाई दिए हैं, लेकिन वे अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के डायलॉग भी काफी दमदार हैं। खास तौर से यश का डायलॉग- 'रॉकी लाइक्स वॉयलेंस'

यह भी पढ़ें: कोरोना के प्रकोप से जूझ रहा चीन, ब्रिटेन में भी बढ़ रहे केस, जानिए टॉप देशों की स्थिति

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केजीएफ: चेप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में यश ने रॉकी की भूमिका निभाई थी। रॉकी वो इंसान है जो आखिरी सांसें गिन रही अपनी मां से वादा करता है कि वह गरीब पैदा जरूर हुआ है लेकिन गरीब मरेगा नहीं।

अपने एक इंटरव्यू में यश ने कहा था कि केजीएफ: चेप्टर 1 के बाद केजीएफ: चेप्टर 2 से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा था कि मेरा उद्देश्य ये है कि यह फिल्म हर आयु वर्ग के व्यक्ति को पसंद आए। इस फिल्म को कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+