इस वीकेंड होगा भरपूर मनोरंजन, देखें OTT पर रिलीज फिल्मों की पूरी लिस्ट
इस वीकेंड आप ‘हीरोपंती 2’, ‘स्ट्रेंज थिंग्स’, ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘अटैक पार्ट-1’ जैसी फिल्मों का लुत्फ घर बैठे उठा सकते हैं।
मुंबई, 27 मई : वीकेंड का सबको बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि हर हफ्ते ओटीटी पर नया कंटेंट रिलीज होता है, जिसे देखने के लिए सभी लोग एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में ओटीटी पर कुछ ऐसी फिल्में आ रही हैं, जो पिछले महीनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। तो अगर आप इन फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखना चूक गए हों, तो परेशान होने वाली बात नहीं है। ओटीटी पर अब इन फिल्मों का आनंद आप घर बैठे ही उठा सकते हैं। इस हफ्ते कई दिलचस्प वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं ऐसे में आपके लिए यह तय करना मुश्किल होगा कि क्या देखें और क्या नहीं। आपकी इस उलझन को दूर करन के लिए हम आपके लिए पूरी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं।
हीरोपंती 2
अमेजन प्राइम वीडीयो पर हीरोपंती 2 आने वाली है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

केजीएफ चैप्टर 2
साउथ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को देखने के लिए सभी लोग काफी एक्साइटेड थे। अब भी कई लोग ऐसे हैं, जो इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए। ऐसे में अब आप घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ ले सकते हैं। जबरदस्त एक्शन और धांसू स्टाइल वाली यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है।
अटैक पार्ट 1
एक्टर जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत की फिल्म अटैक पार्ट-1 आ रही है। इसमें जॉन तकनीकी रूप से विकसित सोल्जर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब इसे जी5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

स्ट्रेंजर थिंग्स 2
नेट्फ्लिक्स पर जल्द ही 'स्ट्रेंजर थिंग्स' अपने चौथे सीजन के साथ वापस आ रहा है। मेकर्स इस सीरीज के सीजन को 2 वॉल्यूम में रिलीज करने जा रहे हैं, जिसका पहला वॉल्यूम 27 मई से स्ट्रीम होने जा रहा है। इस वॉल्यूम मे पांच एपिसोड होंगे, जिसमें जिम हॉपर, यंग ईलेवेन और बाकी की गैंग को देखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications