11वें बच्चे को जन्म देने जा रही है ये सिंगर, बेबी बंप दिखाकर किया अनाउंसमेंट, हो चुकी हैं तीन शादियां
मुंबई। पॉपुलर अमेरिकी R&B सिंगर और एक्ट्रेस Keke Wyatt ने अपने ग्यारहवें बच्चे का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया है। वहीं उनके इस अनाउंसमेंट ने सबको चौंका दिया है। केके व्याट ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी का फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ-साफ नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरे पति, ज़कारिया डेविड डारिंग, और मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि व्याट फैमिली में एक और बच्चा आने वाला है। यह 11वां बच्चा होगा।

Keke Wyatt ने कराया फोटोशूट
39 वर्षीय सिंगर केके व्याट ने अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट के अलावा अपने बड़े परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें उनके बच्चे "बड़े भाई" और "बड़ी बहन" शर्ट पहने हुए थे। हस्बैंड डारिंग ने भी एक शर्ट पहनी थी जिस पर लिखा था, "हियर वी गो अगेन। #आखरी"।
लोगों ने दिया जबरदस्त रिएक्शन
वहीं इस अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस इस पोस्ट पर खूब सारा कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि साल 2020 में इस कपल ने अपने 10वें बच्चे का इस दुनिया में वेलकम किया था।
यूजर ने कहा- आपको एक किताब लिखनी चाहिए
सोशल मीडिया यूजर्स ने ग्यारहवें बच्चे की खबर पर प्रतिक्रियाएं साझा की हैं, प्रशंसकों ने एक रियलिटी टीवी सीरीज का अनुरोध किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "बेबी, आपको अब तक के सबसे मजबूत गर्भाशय का पुरस्कार मिलता है," । वहीं एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि "आप उन सभी बच्चों के साथ कैसे सोते हैं?" । वहीं एक महिला ने कमेंट कर लिखा कि आपको इसपर एक किताब लिखनी चाहिए कि आप इन सब बच्चों के साथ कैसे रह रही हैं। मेरे चार बच्चे हैं और वही मुझे चला रहे हैं।

Keke Wyatt ने की तीन शादी
बता दें कि केके व्याट और जकारिया डेविड की साल 2018 में शादी हुई थी। इससे पूर्व केके व्याट दो शादियां कर चुकी हैं। केके व्याट ने 18 साल की उम्र में ही पहली शादी अपने रोड मैनेजर रहमत मोर्टन से की थी। रहमत और केके व्याट के तीन बच्चे हैं।

साल 2018 में लिया था दूसरा तलाक
साल 2009 में तलाक के बाद केके ने साल 2011 में माइकल जमार फोर्ड से दूसरी शादी की। माइकल और केके व्याट के तीन बच्चे हुए। साल 2017 तक केके 8 बच्चों की मां बन चुकी थीं। वहीं साल 2018 में केके व्याट ने रहमत मोर्टन से तलाक ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications