कौन हैं प्रेरणा देवस्थली, जो सोफिया -व्योमिका के साथ दिखेंगी KBC 2025 की हॉट सीट पर? खुलेंगे पाकिस्तान के राज!
KBC 2025: लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) का 17वां सीजन 11 अगस्त को बड़े ही जोर-शोर के साथ शुरु हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने आते ही सबको अपना दीवाना बना लिया। शो का पहला एपीसोड उम्मीद के मुताबिक काफी धमाकेदार रहा, शो की शुरुआत अमिताभ बच्चन की बुलंद आवाज से हुई।
इस बार के शो में कुछ बदलाव किए गए हैं। KBC 2025 में ईनाम राशि में वृद्धि और एक नई लाइफलाइन शामिल की गई है तो वहीं 'संदूक सेगमेंट' को भी काफी दिलचस्प बनाया गया है।

आपको बता दें कि KBC इस साल अपना रजत जयंती वर्ष बना रहा है और आने वाले 15 अगस्त को आपको शो में कुछ खास लोग दिखाई देंगे। दरअसल स्वतंत्रता दिवस के दिन आपको भारत की तीन वीरांगनाएं हॉट सीट पर बैठी दिखाई देंगी जो कि 'ऑप्रेशन सिंदूर' और पाकिस्तान की नापाक करतूतों के बारे में लोगों को बताएंगी।
'ऑप्रेशन सिंदूर' के बारे में होगी बात (KBC 2025)
ये तीनों वीरांगनाओं के नाम हैं भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवस्थली।
थल,नम और जल का दिखेगा अनोखा संगम
थल,नम और जल का ये अद्दभुत संगम आपको 15 अगस्त की रात शुक्रवार 9 बजे देखने को मिलेगा, जहां आप देश की रीयल नायक-नायिकाओं के बारे में खुलकर बातें जानेंगे। मालूम हो कि कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह को तो लोग 'ऑप्रेशन सिंदूर' की ब्रीफिंग के दौरान रोज टीवी पर देख रहे थे लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवस्थली भी लोगों से रूबरू होंगी।
आइए एक नजर डालते हैं भारतीय नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवस्थली की अब तक सफर पर..
- प्रेरणा देवस्थली नौसेना ने लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा देवस्थली को युद्धपोत की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।
- प्रेरणा देवस्थली को ये जिम्मेदारी दिसंबर 2023 दी गई थी।
- प्रेरणा देवस्थली टुपोलेव टीयू-142 समुद्री टोही विमान पर नौसेना की पहली महिला पर्यवेक्षक भी हैं।
- वो मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं और उनकी शिक्षा मुंबई से हुई है।
- देवस्थली ने मुंबई के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट में शिक्षा प्राप्त की।
- उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।
- उनके भाई भी भारतीय नौसेना में अधिकारी हैं।
- कोलकाता श्रेणी के विध्वंसक आईएनएस चेन्नई (डी65) में प्रथम लेफ्टिनेंट के रूप में कार्य किया है।
- देवस्थली की शादी एक नौसेना अधिकारी से हुई है। उनकी एक बेटी भी है।
KBC में मनेगा 'स्वतंत्रता दिवस महा उत्सव'
केबीसी शो के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर 'स्वतंत्रता दिवस महा उत्सव' विशेष एपिसोड की झलक भी साझा की है। प्रोमो वीडियो में भारतीय नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवस्थली, भारतीय सेना की कर्नल सोफ़िया कुरैशी और भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह अमिताभ बच्चन संग अपने अनुभव साझ करते नजर आ रही हैं, जिसने लोगों को क्रेजी कर दिया है। फैंस ने इस पर काफी कमेंट भी किए हैं जो कि वायरल हो रहे हैं।














Click it and Unblock the Notifications