KBC 2025: 82 साल में अमिताभ बच्चन केबीसी में कैसे लगते हैं HOT? सालों बाद खुल गया अहम राज
KBC 2025: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से केबीसी के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं, लोगों को तो अमिताभ के अंदर वो ही ऊर्जा, वो ही जोश दिखाई दे रहा रहा है जो कि उनके पिछले साल के एपीसोड में दिखाई देती थी लेकिन अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा है कि 'कुछ लोगों को उनके लुक में चेंज दिख रहा है, जिसका कारण बिग बी ने अपनी उम्र को बता दिया है।'
उन्होंने लिखा कि 'केबीसी के 25वें वर्ष का खेल जारी हैं... शानदार सेट पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं उत्साहजनक हैं... कुछ मीडिया मित्रों ने व्यक्त किया कि मेरा लुक बदल गया है और मुझे इस पर ध्यान देना चाहिए और इसलिए इसे ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं।'

'अपनी उम्र के हिसाब से मैं जितना कर सकता हूं. कर रहा हूं, आपकी तालियां और प्यार मुझे आगे बढ़ाती रहती हैं और पिछले 24 सालों से मैं जो कुछ कर रहा हूं, उसे करने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन मिलता है।'
'भावनात्मक रूप से मुश्किल होता है' (KBC 2025)
एक अन्य पोस्ट में अमिताभ ने 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी के सबसे कठिन पहलू को भी साझा किया। प्रतियोगियों को हार की निराशा से जूझते देखना उनके लिए भी भावनात्मक रूप से मुश्किल होता है, खासकर जब वे बड़ी उम्मीदों के साथ आते हैं।
उन्होंने कहा, 'हम हॉट सीट पर बैठते हैं और उन प्रतियोगियों से मिलते हैं जो फ्लोर पर अपने रहने के सप्ताह के दौरान जीतने की महत्वाकांक्षी उम्मीदें रखते हैं... और जब वे सफल नहीं हो पाते, तो हार और अवसर खोने की निराशा को नियंत्रित करना सबसे कठिन होता है, उनके लिए हां, लेकिन मेरे लिए भी।'
उनके आंसू देखकर मैं भावनात्मक रूप से टूट जाता हूं: अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा,'जब उनका सप्ताह समाप्त हो जाता है, हूटर बज जाता है और खेलने की उनकी आवश्यकता, चाहे किसी भी व्यक्तिगत कारण से हो, गायब हो जाती है, तो उनके आंसू देखकर मैं भावनात्मक रूप से टूट जाता हूं।'
डिजाइनर प्रिया पाटिल ने खोला अहम राज (KBC 2025)
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी खास स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, शो के सीजन बदलते हैं लेकिन उनका डिजाइनर, मेकअप मैन नहीं बदलता है। केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन की आवाज ही नहीं बल्कि उनका शानदार पहनावा भी मायने रखता है जिसके बारे में साल 2022 में डिजाइनर प्रिया पाटिल ने खुलकर बताया था।
आज तक से बातचीत करते हुए प्रिया ने कहा था कि 'अमिताभ को अपने लुक में ज्यादा प्रयोग पंसद नहीं हैं, वो जितने नम केबीसी के मंच में दिखते हैं, उससे कहीं ज्यादा डाउन टू अर्थ हैं, मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।'
'अमिताभ को रेड, ब्राउन या ग्रे जैसे कलर्स पसंद' (KBC 2025)
'मेरी पूरी कोशिश रहती हैं कि लीजेंड को डिजाइन करते वक्त कभी कोई गलती ना करो, बटन के होल सही हो, उन्हें आसानी से बंद किया जा सके। अमिताभ बच्चन को सॉफ्ट फ्रैबिक पसंद हैं और उन्हें ब्राइट कलर्स रेड, ब्राउन या ग्रे जैसे कलर्स पसंद नहीं हैं, वो ब्लैक और ब्लू को पसंद करते हैं वो भी रॉयल्स शेड्स वाले।'
'82 साल में भी काफी हॉट लगते हैं अमिताभ' (KBC 2025)
'जब से उनके पैरों में चोट लगी तब से ही वो स्पोर्ट्स शूज पहनने लगे हैंं, जो कि उनका स्टाइल बन गया , सच तो यह है है कि उनका लुक आज के नौजवानों पर भी प्रेशर डालता है। वो 82 साल में भी काफी हॉट लगते हैं।'














Click it and Unblock the Notifications