KBC 14: जब गोल्डन गर्ल निखत ने कहा- 'मेरे पिता की चप्पलें घिस गई थीं... ' तो हर किसी की छलक पड़ीं आंखें

नई दिल्ली, 02 सितंबर। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन पूरी शिद्दत के साथ लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस हफ्ते आपको हॉट सीट पर इंडिया के दो हीरे यानी कि वेट लिफ्टर मीरा बाई चानू और बॉक्सर निखत जरीन नजर आने वाली हैं। शो में खेल और मस्ती के साथ-साथ दोनों के संघर्ष की भी चर्चा होगी। शो का प्रोमो आउट हो चुका है, जिसे देखकर हर भारतीय की आंखें खुशी से छलछला उठेंगी

 'आप अपनी जीत का श्रेय किसको देना चाहेंगी?'

'आप अपनी जीत का श्रेय किसको देना चाहेंगी?'

दरअसल प्रोमो में जब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भारत को विश्वपटल पर गौरवान्वित करने वाले निखत से पूछते हैं कि 'आप अपनी जीत का श्रेय किसको देना चाहेंगी?' तो इस पर निखत ने जो कहा, उसे सुनकर हर भारतीय की आंखें खुशी से छलछला उठेंगी।

'आर्थिक सपोर्ट लेने के लिए चप्पलें घिस गई'

'आर्थिक सपोर्ट लेने के लिए चप्पलें घिस गई'

दरअसल निखत कहती हैं कि 'मैंने तो सिर्फ बॉक्सिंग रिंग में फाइट की है लेकिन असल जिंदगी में तो फाइट मेरे पापा ने की है, फैमिली का सहयोग और आर्थिक सपोर्ट लेने के लिए पूरी चप्पलें घिस गई थीं, उनके कष्ट को देखकर बहुत बुरा लगता था, इस रीयल मेडल के सही हकदार मेरे फादर मुहम्मद जमील अहमद हैं ।' और इसके बाद निखत अपना गोल्ड मेडल अपने पापा को पहना देती हैं।

'ताली बजाते हुए WELL DONE कहते हैं'

'ताली बजाते हुए WELL DONE कहते हैं'

अमिताभ भी देश की होनहार बेटी की बात सुनकर एकदम से भाव-विभोर हो जाते हैं और ताली बजाते हुए WELL DONE कहते हैं। शो का प्रोमो दिल छू लेने वाला है और इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। ।

'मैरिकॉम को मानती हैं अपना आदर्श'

'मैरिकॉम को मानती हैं अपना आदर्श'

मात्र 13 साल की उम्र से बॉक्सिंग करने वाली निखत अपना आदर्श आइकॉन मैरिकॉम को मानती हैं, उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जो कि डॉक्टर हैं। आपको जानकर हैरत होगी तो निखत को बॉक्सिंग की बेसिक शिक्षा अपने पिता मुहम्मद जमील अहमद से ही मिली थी।

आज निखत भारत का गौरव हैं...

मात्र 15 साल की उम्र में निखत ने इंडिया को पहला इंटरनेशनल मेडल दिलाया था लेकिन इस जीत के सफर में उन्हें तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्हें परिवार और समाज का काफी विरोध सहना पड़ा है लेकिन फिर भी बिना रूके निखत ने अपने अथक प्रयास से वो कर दिखाया जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी, आज निखत भारत का गौरव और तमाम भारतीय लड़कियों की आदर्शन बन चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+