KBC 13: 1 करोड़ जीतने वाली हिमानी ने कहा- 'केवल नेत्र की रोशनी ही नहीं गई थी बल्कि ...'

मुंबई, 30 अगस्त। केबीसी 13 की पहली करोड़पति दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला बनीं हैं। हिमानी ने 15 सवालों का जवाब देते हुए 1 करोड़ रूपए जीते हैं। शो को प्रोमो आउट हो चुका है लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि क्या हिमानी ने जैकपॉट प्रश्न यानी की 7 करोड़ रूपए वाला सवाल खेला है कि नहीं, क्योंकि जो प्रोमो आउट हुआ है, उसमें इस सवाल के जवाब पर सस्पेंस बरकरार रखा गया है। शो का प्रसारण आज रात 9 बजे होगा, ऐसे में इस राज पर से पर्दा तभी उठेगा।

15 साल की उम्र में हुई थीं हादसे की शिकार

15 साल की उम्र में हुई थीं हादसे की शिकार

फिलहाल सोशल मीडिया पर केवल हिमानी ही छाई हुई हैं। हाल ही में टाइम्स नाऊ से बात करते हुए हिमानी ने अपने उस कठिन वक्त के बारे में बताया जब उन्होंने एक हादसे में अपनी आंखें खो दी थी। हिमानी ने कहा कि 'हादसे के बाद जब मैं सर्जरी के लिए जा रही थी तो मुझे बिल्कुल एहसास नहीं था कि मैं ऐसे किसी बड़ी बात का सामना करना पड़ेगा। मेरी आंख की रोशनी चली गई थी।' बता दें कि ये हादसा तब हुआ जब हिमानी की उम्र 15 साल थी।

 हादसे के बाद उसका पूरा जीवन अंधकार में...

हादसे के बाद उसका पूरा जीवन अंधकार में...

हिमानी के पिता ने कहा कि 'वो डॉक्टर बनने का सपना देखा करती थी लेकिन इस हादसे के बाद उसका पूरा जीवन अंधकार में ही डूबता दिख रहा था लेकिन हमने हिमानी से कहा कि एक हादसे से जिंदगी नहीं रूक जाती है।'

6 महीने के बाद तक जिंदगी में हंसी नाम की कोई चीज नहीं थी

हिमानी ने कहा कि हादसे के 6 महीने के बाद तक जिंदगी में हंसी नाम की कोई चीज नहीं थी लेकिन मेरे पिताजी, मेरे भाई-बहनों ने मुझे हिम्मत दी, जिससे मैं जिंदगी में आगे बढ़ पाई और फिर मैंने पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू किया।

हिमानी बुंदेला पेशे से गणित की शिक्षिका हैं

हिमानी बुंदेला पेशे से गणित की शिक्षिका हैं

आपको बता दें कि हिमानी बुंदेला पेशे से गणित की शिक्षिका हैं। वो केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाती हैं। अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हिमानी ने कहा कि वो 9 साल से इस शो को देखती थीं और घर में अपने भाई-बहनों और दोस्तों संग केबीसी खेला करती थीं। हिमानी ने कहा कि वो खुद अमिताभ बच्चन का रोल प्ले किया करती थीं।

अमिताभ ने किया हिमानी की हिम्मत को सलाम

हिमानी ने शो में भी ये बातें बताई थीं, जिसे सुनकर अमिताभ भी काफी प्रभावित हुए और उन्होंने हिमानी की हिम्मत को सलाम करते हुए उन्हें आने वाले भविष्य के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दीं। मालूम हो कि हिमानी जीती हुई रकम से विकलांगों के लिए एक स्कूल खोलना चाहती हैं, जहां उन्हें उच्च और अच्छी शिक्षा दी जा सके।

लेकिन जब मुझे सच में मैसेज मिला तो...

लेकिन जब मुझे सच में मैसेज मिला तो...

हिमानी ने कहा कि 'वो पिछले काफी वक्त से रजिस्ट्रेशन के लिए कोशिश कर रही थीं लेकिन जब मुझे सच में मैसेज मिला कि आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। मुझे यकीन नहीं आया कि मैं केबीसी में हॉट सीट पर बैठने जा रही हूं।'

मेरे पास खोने को कुछ भी नहीं है...

हिमानी ने कहा कि' मैं जब केबीसी खेल रही थी तो मेरे मन में केवल एक ही बात थी कि मेरे पास खोने को कुछ भी नहीं है, यहां से मैं कुछ सीखकर ही जाऊंगी।'

'जीवन चलने का नाम है'

हिमानी ने लोगों को ये ही संदेश दिया कि 'जीवन में कभी किसी बात पर हार नहीं माननी चाहिए। जीवन चलने का नाम है और उसे पूरी हिम्मत के साथ जीना चाहिए। रोने और डरने से सिवाय निराशा के कुछ भी हासिल नहीं होता है।'

हिमानी बुंदेला केबीसी13 की पहली करोड़पति

बता दें कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, कि 'खुशमीजाज स्वभाव से अपनी जिंदगी जीने वाली एक दृष्टिहीन प्रतियोगी, हिमानी बुंदेला केबीसी13 की पहली करोड़पति बन गई हैं। पर क्या वो दे पायेंगी 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब? जाने के लिए देखें कौन बनेगा करोड़पति, 30-31 अगस्त, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी पर। @अमिताभ बच्चन।" मालूम हो कि हिमानी आगरा की शिक्षिका हैं। शो में वो अपने पिता के साथ आएंगी, उनकी जीत पर उनके पिता भावुक होते हुए कहेंगे कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को अपनी बेटी पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+