KBC 13: अमिताभ ने कंटेस्टेंट नम्रता से कहा-'आप बहुत खूबसूरत दिख रहीं, सिर्फ मुझे अमित बुलाइए ', Video

मुंबई, 21 सितंबर। सोनी टीवी पर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' का रोमांच चरम सीमा पर है। हर रोज यहां आने वाले प्रतियोगी केवल पैसे जीतकर नहीं जा रहे हैं बल्कि दुनिया को भी कुछ ना कुछ सीखा कर जा रहे हैं। इस पूरे हफ्ते शो में होस्ट अमिताभ बच्चन प्रतियोगियों और दर्शकों की एक इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जिसकी शुरुआत उन्होंने अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की मशहूर कविता 'अग्निपथ' को सुनाकर की, जिसे कि दर्शकदीर्घा में बैठी एक महिला ने सुनने की इच्छा जताई थी।

'प्लीज कैमरा बंद कीजिए मुझे नम्रता संग चाय पीने जाना है'

'प्लीज कैमरा बंद कीजिए मुझे नम्रता संग चाय पीने जाना है'

सोनी टीवी ने शो का एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन, हॉट सीट पर बैठीं एक कंटेस्टेंट नम्रता शाह के साथ चाय पीने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं और इसके लिए वो कहते हैं कि 'प्लीज कैमरा बंद कर दीजिए, मुझे शाह जी के साथ चाय पीने जाना है।' मालूम हो कि नम्रता शाह एक कत्थक डांसर हैं और बच्चों को नृत्य की शिक्षा देती हैं।

 'आप बहुत खूबसूरत दिख रहीं हैं'

'आप बहुत खूबसूरत दिख रहीं हैं'

प्रोमो की शुरुआत काफी मजेदार ढंग से होती है। दरअसल अमिताभ बच्चन नम्रता शाह के लुक की तारीफ करते हैं। वो बोलते हैं कि 'आप बहुत खूबसूरत दिख रहीं हैं और आपने जो ये गले में पहना हुआ है ये भी बहुत सुंदर हैं।'

'मुझे नम्रताजी के साथ चाय पीने जाना है'

जिस पर नम्रता शाह शर्माते हुए मुस्कुराती हैं और अमिताभ बच्चन से पूछती हैं कि 'क्या वो उन्हें अमितजी कह कर बुला सकती हैं तो अमिताभ कहते हैं कि सिर्फ अमित कहिए।' और ठीक इसके बाद बिग बी बोलते हैं कि 'प्रोड्यूसरजी ये कार्यक्रम बंद करो, मुझे नम्रताजी के साथ चाय पीने जाना है।'

 'घर मोरे परदेसिया' पर नम्रता ने किया डांस

'घर मोरे परदेसिया' पर नम्रता ने किया डांस

इसी के साथ सोनी टीवी ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कह रहे हैं 'इस हफ्ते केबीसी में मिलिए, 3 जिंदा दिल कंटेस्टेंट से, जो अपने रंग में आपको भी रंग देंगे'।इस वीडियो में नम्रता शाह 'घर मोरे परदेसिया' गीत पर थिरकती नजर आ रही हैं।

'जब नजर एक जगह पे टिकी हो तो...'

जिस पर अमिताभ कहते हैं कि 'इतनी बार घूमना पड़ता है, चक्कर नहीं आता', जिस पर नम्रता , अमिताभ की ओऱ इशारा करते हुए कहती हैं कि 'जब नजर एक जगह पे टिकी हो तो चक्कर कभी नहीं आते' , जिस पर अमिताभ अचरज भरा रिप्लाई करते हुए कहते हैं 'हैं'। अमिताभ का ये वीडियो काफी मजेदार है और तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+