KBC 13: जैकी-सुनील संग 'जुम्मा चुम्मा' गीत पर नाचे अमिताभ बच्चन, बोले रणबीर-'अरे ओ टाइगर, मेरी जानेमन'
नई दिल्ली, 24 सितंबर। सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' का रोमांच अपनी चरम अवस्था में है। हर शुक्रवार शो में कुछ खास मेहमान आते हैं, इसी कड़ी में आज केबीसी के मंच पर हिंदी सिनेमा को दो दिग्गज कलाकार 'जैकी श्राफ' और 'सुनील शेट्टी' मेहमान बन कर आएंगे, जिनके साथ अमिताभ जमकर मस्ती करते दिखाई पड़ेंगे। शो का प्रोमो आउट हो गया है, जिसने लोगों को शो के प्रति उत्साहित कर दिया है।

जैकी श्राफ और सुनील शेट्टी
प्रोमो के मुताबिक शो में अमिताभ बड़े ही खास अंदाज में जैकी-सुनील का स्वागत करते हैं। दोनों ही सितारे जब अमिताभ का पैर छूते हैं तो अमिताभ दोनों को गले लगा लेते हैं। गेम के दौरान बिग बी, दोनों ही सितारों से मजेदार सवाल भी पूछते दिखाई देंगे और दोनों के साथ अपने हिट सांग 'जुम्मा-चुम्मा' पर डांस भी करते नजर आएंगे। इस दौरान अमिताभ बच्चन 'जुम्मा चुम्मा' का आइकॉनिक स्टेप भी करते दिखाई पड़ेंंगे।

'जुम्मा चुम्मा' Song पर अमिताभ ने किया डांस
बिग बी ने खुद अपने डांस की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'जुम्मा चुम्मा, केबीसी 13 के सेट पर, काफी वक्त के बाद।' जो कि वायरल हो रही हैं और उनके चाहने वाले जमकर उस पर कमेंट कर रहे हैं।

'अरे ओ टाइगर, मेरी जानेमन'
लेकिन सबसे खास कमेंट एक्टर रणवीर सिंह ने किया है। उन्होंने लिखा है कि 'अरे ओ टाइगर, मेरी जानेमन।' मालूम हो 'जुम्मा चुम्मा' गीत अमिताभ की सुपरहिट फिल्म 'हम' से है, इस फिल्म में अमिताभ के किरदार का नाम 'टाइगर' था।
काफी विवादों में भी था गाना 'जुम्मा चुम्मा'
साल 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन मुकुल एस आनंद ने किया था। फिल्म में अमिताभ,किमी काटकर, गोविंदा, रजनीकांत, दीपा साही , अनुपम खेर, डैनी और शिल्पा शिरोडकर ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म सुपरहिट थी और दो पार्ट में बनी थी।
गाना 'जुम्मा चुम्मा' काफी लोकप्रिय हुआ
फिल्म का गाना 'जुम्मा चुम्मा' काफी लोकप्रिय हुआ था तो वहीं अपने शब्दों के कारण काफी विवादों में भी रहा था। ये गाना अमिताभ और किमी काटकर पर फिल्माया गया था और इस गाने को आवाज दी थी कविता कृष्णमूर्ति और सुदेश भोसले ने, ये गाना आज भी जब बजता है तो लोग थिरकने को मजबूर हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications