'हम तो बाप हैं ही उनके': KBC 13 में पाकिस्तान के खिलाफ सहवाग की बातें सुन Big B की छूटी हंसी

मुंबई, 31 अगस्त। टेलीविजन के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन ने देश भर में तूफान मचाना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी दमदार आवाज में शो को होस्ट करने दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ की आवाज में 'ज्ञानदार, धनदार, शानदार कौन बनेगा करोड़पति' जैसी लाइने सुनकर दर्शकों को रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पिछली सभी सीजन की तरह इस बार भी सेलिब्रिटी गेस्ट्स स्पेशल एपिसोड 'शानदार शुक्रवार' में अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी 13 खेलते नजर आएंगे।

KBC में पहुंचे गांगुली और सहवाग

KBC में पहुंचे गांगुली और सहवाग

इस बार शुक्रवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दर्शकों को केबीसी के हॉट सीट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ पूर्व धाकड़ बल्लेबाद वीरेंद्र सहवाग नजर आने वाले हैं। एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन और वीरेंद्र सहवाग जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सहवाग की बातें सुन अमिताभ बच्चन की भी हंसी छूट जाती है।

शो में सहवाग ने शेयर किए मजेदार किस्से

शो में सहवाग ने शेयर किए मजेदार किस्से

इस शॉर्ट वीडियो को देखने के बाद फैंस को अब शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार है। एक तरफ जहां केबीसी 13 में भाग लेकर कंटेस्टेंट्स अपने सपनों को साकार कर रहे हैं वहीं, शो चैरिटी के जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद भी करता है। 'शानदार शुक्रवार' के स्पेशल एपिसोड में गांगुली और सहवाग अपने क्रिकेट के दिनों की कई मजेदार किस्से शेयर किए। सहवाग ने बताया कि वह बैटिंग के दौरान कौन सा गाना गुनगुनाते थे।

पाकिस्तान से जीते तो कैसा होगा रिएक्शन?

पाकिस्तान से जीते तो कैसा होगा रिएक्शन?

इस दौरान वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भी इशारों ही इशारों में टांग खिंचाई की। सहवाग ने पूर्व कोच ग्रेग चैपल को लेकर भी सौरव गांगुली को छेड़ते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि बातचीत के दौरान बिग बी पूछते हैं कि अगर आप पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतते है तो आपका रिएक्शन कैसा होगा। वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि वह 1988 की फिल्म शहंशाह का एक प्रसिद्ध डायलॉग बोलेंगे।

'रिश्ते मैं तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं'

'रिश्ते मैं तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं'

वीरेंद्र सहवाग के कहने पर अभिताभ बच्चन ने उस डायलॉग को दोहराते हुए कहा, 'रिश्ते मैं तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं'। इस पर वीरेंद्र सहवाग चुटीले अंदाज में कहते हैं 'हम तो बाप हैं ही उनके'। सहवाग के मुंह से ये बात सुन शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी ठहाके मार के हंसने लगते हैं। वीडियो की शुरुआत में अमिताभ यह भी पूछते हैं कि खेलते हैं समय सहवाग गुनगुनते बहुत हैं, इस सवाल पर सहवाग ने फेमस गाना 'चला जाता हूं किसी की धुन में..' गाकर सुनाया।

सौरव गांगुली की ली चुटकी

सौरव गांगुली की ली चुटकी

वहीं, वीडियो का दिलचस्प पार्ट तब आता है जब अमिताभ बच्चन, वीरेंद्र सहवाग से पूछते हैं, अगर आप फिल्डिंग कर रहे हैं और कैच छूट जाए तो क्या होगा? इसके जवाब में सौरव गांगुली की ओर इशारा करते हुए सहवाग कहते हैं, अगर कोच ग्रेग चैपल है तो एक गाना है, 'अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी, आपका का क्या होगा जनावे आली'। सहवाग का इशारा समझ गांगुली और अमिताभ दोनों की हंसी छूट जाती है। सोशल मीडिया पर अब केबीसी का ये प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये एपिसोड 3 सितंबर को रात 9 बजे सोनी पर प्रसारित होगा।

यह भी पढ़ें: KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा-केबीसी 13 के रजिस्ट्रेशन का 9वां सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+