Katrina-Vicky Wedding: कैटरीना और विक्‍की की शादी में क्‍या मेहमान बनेंगे उनके एक्‍स लवर्स

Katrina-Vicky Wedding: कैटरीना और विक्‍की की शादी में क्‍या मेहमान बनेंगे उनके एक्‍स लवर्स

नई दिल्‍ली, 04 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की 7 दिसंबर से लेकर 9 दिसंबर तक शादी समारोह राजस्थान के सवाई माधोपुर के शाही किले में होने वाली है। हालांकि अब शादी को कुछ चंद दिन ही शेष रह गए है लेकिन विक्‍की और कैटरीना ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। इस शाही शादी के इंतजाम के लिए सवाई माधोपुर के डीएम से लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्‍यवस्‍था और इंतजाम में जुटा हुआ है। इस शादी में बॉलीवुड ही नहीं बड़े-बड़े बिजनेस टाइकून मेहमान होंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या विक्‍की और कैटरीना के एक्‍स लवर्स क्‍या इस शादी में आमंत्रित किए गए?

कैटरीना की शादी में क्‍या सलमान होंगे शामिल?

कैटरीना की शादी में क्‍या सलमान होंगे शामिल?

कैटरीना कैफ और सलमान खान के बीच लंबे समय तक रिलेशनशिप रहा। हालांकि सूत्रों के अनुसार सलमान खान के परिवार को कोई इन्वाइट अभी तक नहीं मिला है। कटरीना की शादी का निमंत्रण अर्पिता और अलवीरा को भी नहीं मिला है। हालांकि 'टाइगर 3' में कैटरीना सैफ के साथ नजर आएंगी लेकिन कैटरीना ने उन्‍हें अपनी शादी में निमंत्रण नहीं भेजा है।

क्‍या रणबीर कपूर करेंगे शिरकत

क्‍या रणबीर कपूर करेंगे शिरकत

कैटरीना ने रणबीर कपूर को भी अपनी शादी का इन्‍वाइट नहीं भेजा है। जबकि कैटरीना और रणबीर का एक समय में गहरा प्‍यार होने का दावा किया गया था। दोनों हर जगह साथ नजर आते थे। फिल्म जग्गा जासूस से पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रणबीर कपूर अब आलिया भट्ट के साथ रिलेशन में हैं।

विक्‍की की एक्‍स गर्लफ्रेंड भी नहीं हैं इन्‍वाइट

विक्‍की की एक्‍स गर्लफ्रेंड भी नहीं हैं इन्‍वाइट

वहीं कैटरीना के पद चिन्‍हों पर चलते हुए उनका दुल्‍हा बनने वाले विक्‍की कौशल ने भी अपनी एक्‍स को शादी के लिए इन्‍वाइट नहीं किया है। कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी को भी इन्‍वाइट नहीं किया है। हालांकि हरलीन ने विक्‍की कौशल की शादी की खबर सुनकर कहा था उन्‍हें शादी से कोई दिक्कत नहीं है। विक्की उनके पास्ट रहे है और वो अब उस रिश्ते से आगे बढ़ चुकी हैं। उन्‍होंने कहा था मुझे उस जोन में मत ले जाओ। करियर के शुरूआती दौर में हरलीन और विक्‍की का रिलेशन था।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी में ये खास मेहमान होंगे शामिल

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी में ये खास मेहमान होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के लिए करीब 200 मेहमानों को इन्‍वाइट भेजा गया हे। जिसमें कबीर खान, मिनी माधुर, फराह खान, अली अब्बास जफर, करन जौहर के अलावा शाहरुख खान और सैफ अली खान करीना कपूर समेत अन्‍य बॉलीवुड की जानी मानी हस्‍ती शामिल होंगी। इसके अलावा नीता अंबानी समेत अन्‍य बिजनेस घराने की नामचीन हस्तियों के शामिल होने की उम्‍मीद है। कपल की शादी की संगीत सेरेमनी करन जौहर और फरहा खान द्वारा कोरियोग्राफ की जाएगी। फराह, कैटरीना की तरफ से कोरियोग्राफ करेंगी और करन, विक्की की तरफ से कोरियोग्राफर बनेंगे ये संगीत का कार्यक्रम 7 दिसंबर को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+