कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने बेटे संग शेयर की फोटो? क्या है वायरल फोटो का सच, इंटरनेट पर मच हड़कंप
Katrina Kaif Baby Boy Viral Photo: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में पैरेंटहुड की खूबसूरत यात्रा में कदम रख चुके हैं। गत 7 नवंबर 2025 को कपल के घर खुशियों की किलकारी गूंजी थी, जब कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया।
कैटरीना-विक्की के बेटे की फोटो का हो रहा इंतजार
उसके बाद से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैंस लगातार बेबी की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों ने इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

बच्चे के वायरल फोटोज का सच आया सामने
-दावा किया जा रहा है कि ये विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और उनके बेटे की पहली फैमिली फोटोज हैं। हालांकि हकीकत कुछ और ही है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में इंटरनेट पर 3 तस्वीरें तेजी से वायरल हुई हैं जिनमें विक्की कौशल बेटे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं और कैटरीना कैफ उनके बगल में मुस्कुराते हुए बैठी हैं।
-एक अन्य तस्वीर में कैटरीना कैफ बच्चे को पकड़े अपनी सास के साथ पोज देती दिख रही हैं। एक और फोटो में विक्की कौशल की मां बच्चे को गोद में पकड़े हुए दिख रही हैं जबकि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल साथ में नजर आ रहे हैं।
-जानकारी के अनुसार ये सारी तस्वीरें फेक हैं। सूत्रों के मुताबिक ये इमेजेज AI जनरेटेड हैं और इन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने तैयार किया है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेटे की अब तक कोई तस्वीर सार्वजनिक नहीं की है।
सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी बेटे के जन्म की जानकारी
आपको बता दें कि बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने मिलकर इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नोट शेयर किया था। इसमें लिखा था- हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025, कैटरीना और विक्की। इस पोस्ट के अलावा कपल ने अब तक बेबी से जुड़ा कोई अपडेट या फोटो शेयर नहीं किया है।
23 सितंबर 2025 को की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट
23 सितंबर 2025 को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म की थी। कपल ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- हम अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर, खुशी और शुक्रगुजारी से भरे दिलों के साथ शुरू करने जा रहे हैं।
फेक कंटेंट से रहें सावधान
-फैंस उत्साहित हैं और विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बेटे की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कपल ने स्पष्ट रूप से अभी तक कोई भी फोटो जारी नहीं की है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही AI आधारित तस्वीरों पर भरोसा न करने की सलाह दी जा रही है।
-कैटरीना और विक्की की ओर से जैसे ही कोई आधिकारिक तस्वीर या अपडेट शेयर किया जाएगा वह सबसे पहले उनके वैरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ही दिखाई देगा।












Click it and Unblock the Notifications