Vicky Kaushal के बिना मालदीव पहुंची Katrina Kaif, जानें वजह
मुंबई, 24 जनवरी। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर में शादी करके खूब सुर्खियां बटोरीं। शादी के बंधन में बंधने के तुरंत बाद, दोनों कलाकारो ने अपनी-अपनी फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने का फैसला किया और दोनों अपनी शूटिंग के लिए निकल गए। वहीं अब शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद कैटरीना कैफ विक्की कौशल के बिना मालदीव पहुंची हैं। मालदीव के लिए कैटरीना मुंबई से अकेले ही रवाना हुईं।

मालदीव अकेले पहुंची कैटरीना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना एक टेलीविजन विज्ञापन की शूटिंग के लिए मालदीव गई हैं। कैटरीना यहां एक शूटिंग के लिए पहुंची है। उनका बेवरेज ब्रांड के साथ एक लंबा जुड़ाव रहा है और वे गर्मियों के लिए एक दिलचस्प टेलीविजन विज्ञापन लेकर आ रही हैं। मुंबई वापस जाने से पहले वह कुछ दिनों तक यहां अकेले छुट्टियां भी मनाने वाली हैं।

विक्की कौशल भी कर रहे इस फिल्म की शूटिंग
बता दें दिसंबर में शादी के करने के बाद जहां विक्की ने सारा अली खान के साथ निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म की शूटिंग में जुट चुके थे और वर्तमान में इंदौर में शूटिंग कर रहे हैं वहीं उनकी नई नवेली दुल्हनियां कैटरीना अपनी अगली फिल्म मेरी क्रिसमस की घोषणा की, जिसमें वह विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी और ये फिल्म श्रीराम द्वारा निर्देशित होंगी।

विक्की को अकेला देखकर यूसर्ज कर रहे ये सवाल
विक्की मध्य प्रदेश में हैं उन्होंने हाल ही इंस्टाग्राम पर इंदौर से कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके बाद विक्की ने नर्मदा नदी के किनारे बैठे हुए फोटोज शेयर की। नीले रंग कलर का हूडी पहले विकी कौशल नदी के किनारे बैठकर खूबसूरत नजारों का आनंद लेते नजर आए। इस फोटो को देखकर फैंस विक्की से पूछने लगे कैटरीना भाभी कहां हैं। एक यूजर ने लिखा, भाभी कहां हैं? अकेले कैसे बैठे हो? वहीं एक ने कमेंट किया, 'मैम, किधर हैं सर जी? एक ने लिखा, 'हाउज द जोश?

कैटरीना जल्द पूरी करेंगी सलमान के साथ इस फिल्म की शूटिंग
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ टाइगर 3 के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगी। सलमान और कैटरीना को जनवरी की शुरुआत से दिल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरू करनी थी, लेकिन राजधानी शहर सहित देश में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण, कई शहर अब आंशिक रूप से बंद हैं और कई प्रतिबंध हैं, जिसके कारण इसकी शूटिंग पोस्टपोन कर दी गई थी।

शूटिंग के लिए सलमान ने दी है ये शख्त हिदायत
कैटरीना और सलमान इस शेड्यूल में कुछ सीन की शूटिंग करने जा रहे हैं जो लगभग 15 दिनों तक चलने की उम्मीद है। सलमान इमरान हाशमी के साथ कुछ एक्शन सीक्वेंस शूट करने की भी उम्मीद है। दबंग अभिनेता सलमान ने प्रोडक्शन हाउस को टाइगर 3 के सेट पर कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। निर्देशों के अनुसार, केवल शूटिंग के लिए आवश्यक लोग ही वहां मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications