पीले रंग की ड्रेस में विक्‍की कौशल के संग राजस्‍थान के लिए कैटरीना कैफ हुईं रवाना, सवाई माधोपुर में होगी शादी

नई दिल्‍ली, 06 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और एक्‍टर विक्‍की कौशल इसी हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी राजस्‍थान के सेवा माधोपुर के पैलेस में शाही अंदाज में होने वाली है। बताया जा हा है कि 7 से 9 दिसंबर तक तीन दिन त‍क शादी के फंग्शन होंगे। शादी फंग्शन शुरू होने के ए‍क दिन पहले सोमवार को अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान के सवाई माधोपुर में अपनी शादी के लिए मुंबई से रवाना हुए।

ic

सोमवार को कैटरीना कैफ अपनी मां समेत परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के साथ विक्‍की के घर पहुंच गई थीं। जहां से सब एक साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। कैटरीना पीले रंग के भारतीय परिधान में नजर आईं। इस दौरान कैटरीना की मां ने भी पीले रंग की ड्रेस पहनी थी।

पीले रंग की आकर्षक ड्रेस में नजर आईं कैटरीना

पीले रंग की आकर्षक ड्रेस में नजर आईं कैटरीना

कैटरीना ने इस खास राजस्‍थान रवाना होते हुए पीले रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। सुर्ख पीले रंग की ड्रेस मे बेहद खूबसूरत सफेद कढ़ाई थी। ये फ्लोरल ऐपलीके वर्क था। कानों गोल्‍ड के झुमके और खुले बालों में कैटरीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

कैमरे को देखकर कैटरीना ने दिया ये रिएक्‍शन

कैमरे को देखकर कैटरीना ने दिया ये रिएक्‍शन

कैटरीना पीले रंग के सरारे में नअर आईं वहीं उनकी मां ने भी पीले रंग का कुर्ता और व्हाइट चूड़ीदार में दिखी। कैमरे को देखकर कैटरीना ने हाथ वेव कर सबका अभिवादन किया। एयर पोर्ट पर विक्‍की के साथ कैटरीना नजर आईं।

पैंट शर्ट में नजर आए विक्‍की

पैंट शर्ट में नजर आए विक्‍की

कैटरीना जहां ट्रेडिशनल लुक में नजर आई वहीं विक्‍की पैंट शर्ट में नजर आए। एयर पोर्ट पर जुटी कैमरामैन की भीड़ को देखकर विक्‍की ने हाथ हिलाकर धन्‍यवाद दिया। इस दौरान वो बेहद खुश नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+