विक्की कौशल के साथ शादी की खबरों के बीच फैंस के सामने आईं कैटरीना कैफ, जिम में बहा रही हैं पसीना
मुंबई, दिसंबर 05। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें इस वक्त मीडिया में टॉप क्लास की सुर्खियां बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल 9 दिसंबर को राजस्थान में पारंपरिक तौर पर शादी करने वाला है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से औपचारिक रूप से इस बात का ऐलान नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि विक्की कौशल और कैटरीना का परिवार 6 दिसंबर को राजस्थान के लिए रवाना होगा। इससे पहले कैटरीना कैफ को अंधेरी इलाके में फिजियोथेरेपी क्लीनिक और जिम के बाहर स्पॉट किया गया है।

इस आउटफिट में नजर आईं कैटरीना
सोशल मीडिया पर कैटरीना की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वो एक फिजियोथेरेपी क्लीनिक के बाहर देखी गई हैं। कैटरीना ने व्हाइट टॉप और निओन ग्रीन कलर का जॉगर पहना हुआ था। इस दौरान कैटरीना ने फैंस को देखकर उनका अभिवादन भी स्वीकार किया और एक फैन के साथ तो सेल्फी का पोज भी दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना और विक्की कौशल ने शनिवार को ही कोर्ट मैरिज की है।

120 मेहमानों की लिस्ट हुई फाइनल
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, शादी में 120 मेहमान शामिल होंगे, जिसमें कई फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर और उद्योगपतियों का नाम शामिल है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 6 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपर पहुंचेंगे, जहां सिक्स सेंस रिजॉर्ट में शादी का आयोजन रखा गया है।

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाल ही में हुई थी अहम मीटिंग
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जिला प्रशासन ने हाल ही में कानून व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए हाल ही में एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, एडीएम सूरज सिंह नेगी और इवेंट कंपनी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी थी। इस बैठक में होटल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि 9 दिसंबर से पहले ये कपल अपनी शादी को लेकर मीडिया में कोई घोषणा नहीं करने वाला है।
ये भी पढ़ें: कैटरीना-विक्की शादी: जानें क्यों और कैसे हुआ था कैटरीना और सलमान के बीच बेक्रअप












Click it and Unblock the Notifications