Salman khan bday: जानें क्यों और कैसे हुआ था कैटरीना कैफ और सलमान खान के बीच बेक्रअप
आइए जानते हैं कि सलमान खान और कैटरीना के बीच ब्रेकअप कैसे और क्यों ?
मुंबई, 04 दिसंबर। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर सलमान की खास दोस्त कैटरीना कैफ ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। 9 दिसंबर 2021 को विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी कैटरीना कैटरीना की शादी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान शामिल नहीं हुए थे क्योंकि खबरों के अनुसार कैटरीना ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रैंड सलमान खान इनवाइट ही नहीं किया था। कैटरीना और सलमान का लव रिलेशन लंबे समय तक चला था। आइए जानते हैं कि सलमान खान और कैटरीना के बीच ब्रेकअप कैसे और क्यों हुआ था ?

सलमान खान ने ही कैटरीना को दिलाया था फिल्मों में ब्रेकअप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने कैटरीना कैफ को फिल्मों में ब्रेक दिलवाया था। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा लंबे समय तक रही। पार्टियों और अन्य जगहों पर दोनों साथ नजर आते थे। लेकिन एक फिल्म की शूटिंग जब कैटरीना ऊटी में रणबीर कपूर के साथ कर रही थीं तभी सलमान से कैटरीना अपना ब्रेकअप कर लिया था।

एक SMS भेजकर कैटरीना ने खत्म कर दी थी रिलेशनशिप
कैटरीना इस रिलेशन को आगे नहीं रखना चाहती थीं इसलिए उन्होंने सलमान खान को शूटिंग के दौरान एक ब्रेकअप का मैसेज एसएमएस पर भेज दिया था।

सलमान खान को बड़ा झटका लगा था
इस ब्रेकअप से सलमान खान को बड़ा झटका लगा था। मीडिया खबरों के अनुसार उन्हें अपने आप को संभालने में काफी समय लगा था। वहीं इस ब्रेकअप के तुरंत बाद एक फंग्शन में सलमान और कैटरीना का आमना- सामना होना था। जिसको लेकर कैटरीना काफी डरी हुई थीं। लेकिन सलमान ने उस प्रोग्राम के दौरान सबके सामने कैटरीना कपूर कह कर अपनी एक्स गर्लफ्रैंड को संबोधित किया था जिसे सुनकर सब हैरान हो गए थे।

कैटरीना कैफ का रणवीर सिंह के साथ अफेयर रहा
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कैटरीना कैफ का रणवीर सिंह के साथ अफेयर रहा लेकिन छह महीने में ही दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार कैटरीना को अपना जीवनसाथी मिल चुका है और विक्की कौशल की जल्द ही दुल्हनियां बन चुकी हैं। वहीं रणवीर कपूर आलिया भट्ट के साथ रिलेशन में हैं

कैटरीना को सलमान खान ने शादी पर दिया ये करोड़ों का तोहफा
सलमान कैटरीना की शादी में तो नहीं पहुंचे थे लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कैटरीना को बधाई दी थी। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपनी खास दोस्त को शादी में खास तोहफे के तौर पर कैटरीना और विक्की को 3 करोड़ रुपए की रेंज रोवर गिफ्ट की है । कैटरीना और विक्की की शादी 9 दिसंबर को हुई थी। शादी राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में हुई।












Click it and Unblock the Notifications