एयरपोर्ट पर कैटरीना कैफ ने की ऐसी एंट्री, गार्ड ने पीछे से बोल दी ये बात, टेंशन में आ गए पति विक्की कौशल
Katrina Kaif At Airport: वेकेशन पर निकलने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर विक्की कौशल और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने जमकर पोज दिए। इसके बाद कैटरीना कैफ ने एंट्री करते समय एक बड़ी गलती कर दी थी।

Katrina Kaif At Airport: क्रिसमस 2022 के आते ही आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी स्टार्स के विंटर वेकेशन और पार्टीज का टाइम शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां कई सेलेब्स अपने घर या किसी रेस्तरां में क्रिसमस और न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं लहीं कुछ सेलेब्स वेकेशन के लिए निकल तुके हैं। दरसल क्रिसमस को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने के बाद बॉलीवुड के कई कपल्स अब छुट्टियां मनाने के लिए नए डेस्टिनेशन्स के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी कड़ी में गत 25 दिसंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं अब कैटरीना कैफ भी अपने पति विक्की कौशल के साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकल चुकी हैं। गत 26 दिसंबर को कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल को मुंबई एयरपोर्ट में एंट्री लेते हुए देखा गया था। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वेकेशन पर निकले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
आपको बता दें कि बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ गत 26 दिसंबर को ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इस दौरान विक्की कौशल और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए और हाथ हिलाते हुए अंदर चले गए। इन सबके बीच कैटरीना कैफ मुंबई एयरपोर्ट पर बिना आईडी दिखाए ही एंट्री ले रही थीं।
बिना आईडी कार्ड दिखाए कैटरीना कर रही थीं एंट्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ गार्ड ने कैटरीना कैफ को मैडम प्लीज, बोलकर वापस बुलाया। इसी दौरान वहां खड़े विक्की कौशल भी इस बात से टेंशन में आ गए थे। हालांकि कैटरीना कैफ ने गार्ड की आवाज सुनकर तुरंत लौटकर अपना आईडी दिखाया। अपनी आईडी चैक कराने के बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों ही अंदर चले गए।
क्रिसमस पर पूरा परिवार दिखा साथ
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ अपने बिजी शेड्यूल से अपने परिवार के लिए समय निकाल लेती हैं। शादी के बाद से कैटरीना कैफ अपने ससुराल वालों के लिए अक्सर समय निकाल लेती हैं और वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। इस बार क्रिसमस पर कैटरीना कैफ अपने पूरे परिवार के साथ ही थीं और सबने घर पर जमकर मस्ती की।

लोगों ने तस्वीरों पर किए ऐसे कमेंट्स
क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान कैटरीना कैफ के साथ विक्की कौशल और उनके मम्मी-पापा भी मौजूद थे। क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। कैटरीना की इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

फ्लॉप हो गई कैटरीना की फिल्म 'फोन भूत'
शादी के बाद पहली बार कैटरीना कैफ को 'फोन भूत' मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ देखा गया था। ये फिल्म गत 10 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। कैटरीना कैफ की पहली फिल्म फोन भूत कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब कैटरीना कैफ को सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में देखा जाएगा। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications