ससुर शाम कौशल के जन्मदिन पर कैटरीना कैफ ने किया ये काम, सोशल मीडिया पर लिख दी ऐसी बात कि....
Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फिल्म में उनके दमदार एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ पिछले कुछ समय से अपने घर पर ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर रही है। वह अक्सर अपने ससुराल वालों के साथ खूब मस्ती करती नजर आती हैं। आज यानी 24 नवंबर को कैटरीना के ससुर और विक्की कौशल के पिता शाम कौशल जन्मदिन है। ससुर के इस खास दिन पर बहू कैटरीना ने उन्हें स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया है।
ससुर के बर्थडे पर कैटरीना ने किया ये काम
कैटरीना कैफ ने साल 2021 में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। वह शादी के बाद से अपने ससुराल वालों के साथ ही रहती हैं। कैटरीना अपने ससुराल वालों से काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। हर मौके पर वह अपने सास-ससुर के साथ फोटो शेयर करना बिल्कुल नहीं भूलती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह पारंपरिक खाने और पहनावे दोनों का मजा लेती नजर आती हैं।

ऐसे मनाया गया शाम कौशल का जन्मदिन
इसी बीच आज कैटरीना कैफ ने अपने ससुर जी यानी शाम कौशल का जन्मदिन भी मनाया है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने ससुर जी के लिए एक प्यार भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में पूरी कौशल फैमिली बर्थडे का सेलिब्रेशन करती नजर आ रही है। फोटो में कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और सनी कौशल की मां, बर्थडे बॉय यानी शाम कौशल का केट कटवाते दिखाई दे रहे हैं।
कैटरीना ने ससुर जी के लिए लिखा ये खास पोस्ट
इस फोटो को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने अपने ससुर जी शाम कौशल को जन्मदिन की बधाई दी है। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे पापा। लोगों को कौशल परिवार की ये फोटो काफी प्यारी लग रही है और इसकी जमकर तारीफ की जा रही है।
शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे विक्की कौशल
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आई हैं। उनकी ये फिल्म गत 12 नवंबर 2023 को दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। वहीं विक्की कौशल जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा विक्की कौशल फिल्म 'सैम बहादुर' में भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications