फेमस जर्नलिस्ट का दावा- ' Katrina Kaif के बेस्ट फ्रेंड ने लीक की थी बीच पर बिकिनी वाली तस्वीरें'
Katrina Kaif Bikini Pics: बॉलीवुड में रिश्तों और ब्रेकअप के बाद धोखे की कहानियां खूब सुनने को मिलती हैं। साल 2013 में कटरीना कैफ और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों ने इसे पब्लिक नहीं किया था। इसी दौरान दोनों के मालदीव में हॉलिडे के दौरान की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। इसमें कटरीना बिकिनी में नजर आ रही थीं। अब फेमस पेज थ्री जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने दावा किया है कि ये तस्वीरें अयान मुखर्जी ने पैपराजी तक पहुंचाई थीं।
मशहूर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने एक पॉडकास्ट में दावा किया है कि अभिनेता रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के साथ इस हॉलिडे पर अयान मुखर्जी भी गए थे। रणबीर और कटरीना अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते थे, लेकिन दोनों की तस्वीरें मीडिया में आ गई थीं।

Katrina Kaif Bikini Pics: अयान मुखर्जी पर लगा आरोप
यह मामला साल 2013 का है, जब रणबीर और कटरीना अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में थे। दोनों छुट्टियां मनाने मालदीव गए थे। उसी दौरान कुछ प्राइवेट तस्वीरें मीडिया में सामने आ गईं, जिनमें कटरीना बिकिनी में नजर आई थीं। उस वक्त इन तस्वीरों ने जबरदस्त हंगामा मचा दिया था और कटरीना ने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी भी जताई थी। उनका गुस्सा मीडिया पर भी फूटा था।
हालांकि, अब करीब 13 साल बाद जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने दावा किया है कि ये तस्वीरें अयान मुखर्जी ने खींची थीं और पैपराजी से शेयर की। सिमी का कहना है कि कई पैपराजी अब खुलकर यह स्वीकार भी करने लगे हैं। बता दें कि अयान मुखर्जी रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड हैं। कटरीना के साथ भी उन दिनों उनकी बहुत अच्छी दोस्ती हुआ करती थी।
Katrina Kaif और रणबीर कपूर का रिश्ता नहीं चल सका लंबा
हालांकि, हॉलिड से लौटने के बाद कटरीना और रणबीर ने रिश्ते में होने की पुष्टि कर दी थी। दोनों एक आलीशान अपार्टमेंट में लिव-इन में भी रहते थे। हालांकि, 2016 में यह रिश्ता टूट गया और दोनों के रास्ते जुदा हो गए। रिश्ता टूटने को लेकर दोनों में से किसी ने भी कभी पब्लिकली वजह नहीं बताई। कटरीना अब विक्की कौशल के साथ शादी-शुदा जिंदगी जी रही हैं और कपल का एक बेटा भी है। रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट के साथ शादी के बाद फैमिली लाइफ में बिजी हैं। रणबीर और आलिया की बेटी राहा भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications