सामने आई कैटरीना कैफ की मेंहदी की तस्वीरें, ससुर और पति विक्की के साथ जमकर किया डांस, देखें Photo Album

सामने आई कैटरीना कैफ की मेंहदी की तस्वीरें, ससुर और पति विक्की के साथ जमकर किया डांस, देखें Photo Album

मुंबई, 12 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को शादी कर ली है। अब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी की हर रस्म की तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। रविवार (12 दिसंबर) को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले शनिवार (11 दिसंबर) को कैट और विक्की ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी की हैं। विक्की और कैटरीना की शादी के रस्म की हर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कैटरीना और विक्की की मेहंदी की तस्वीरों ने मचाया तहलका

कैटरीना और विक्की की मेहंदी की तस्वीरों ने मचाया तहलका

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। विक्की कौशल ने मेहंदी सेरेमनी की 4 तस्वीरें और कैटरीना कैफ ने 5 तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर कर विक्की और कैटरीना ने एक ही कैप्शन लिखा है।

ससुर और पति विक्की के साथ जमकर नाचीं कैटरीना कैफ

ससुर और पति विक्की के साथ जमकर नाचीं कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से सबसे ज्यादा चौथी वाली तस्वीर फैंस को पंसद आ रही है...क्योंकि उस तस्वीर में वह अपने ससुर शाम कौशल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। ससुर शाम कौशल भी कैटरीना कैफ के साथ जमकर डांस कर रहे हैं। वहीं कई फोटोज में विक्की और कैटरीना एक-दूसरे के साथ जमकर नाचते दिख रहे हैं। विक्की और कैटरीना के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है।

मल्टी रंग के लंहगे में कैटरीना से नजर नहीं हटा पाए विक्की

मल्टी रंग के लंहगे में कैटरीना से नजर नहीं हटा पाए विक्की

कैटरीना कैफ ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह मल्टी कलर का लहंगा पहने हुए दिख रही हैं। कैटरीना ने अपने लुक को हैवी मांगटीका और हैवी नेकपीस के साथ कम्पलीट किया है। कैटरीना के ड्रेस को सब्यासाची मुर्खजी ने डिदाइन किया है। कैटरीना को विक्की कई तस्वीरों में एकटक देखते नजर आ रहे हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में कैटरीना और विक्की जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

विक्की-कैट की मेहंदी में परिवार वालों ने भी लगाएं ठुमके

विक्की-कैट की मेहंदी में परिवार वालों ने भी लगाएं ठुमके

कैटरीना और विक्की कौशल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। तस्वीर में कैट और विक्की के परिवार वाले भी नाचजे नजर आ रहे हैं। वहीं कैटरीना की एक कैंडिड तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह हंसते हुए नजर आ रही हैं।

शादी की वेन्यू से निकलकर कहां गए विक्की-कैट

शादी की वेन्यू से निकलकर कहां गए विक्की-कैट

9 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी की। जिसके बाद 10 दिसंबर को विक्की और कैटरीना वेडिंग वेन्यू से प्राइवेट जेट्स से कहीं गए हैं। वह शादी के बाद प्राइवेट जेट्स से मुंबई पहुंचे हैं या सीधे हनीमून पर गए हैं, इस बात की जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। ये अभी क्लियर नहीं है कि दोनों कहां है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+