सोशल मीडिया पर कैटरीना-विक्की को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मुंबई, 25 जुलाई: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। दोनों आए दिन अपनी साथ में तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस बीच कैटरीना कैफ को एक यूजर कईं समय से फॉलो कर रहा था और उनके पोस्ट पर अश्लील कमेंट्स कर रहा था। साथ ही उसने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद अभिनेता विक्की कौशल ने इस मामले में मुंबई के संताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
Recommended Video

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले यूजर की पहचान आदित्य राजपूत के तौर पर की है। विक्की कौशल की शिकायत करने पर पुलिस ने धारा 506 (2) (धमकी) और 354 (डी) (महिला का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आईटी एक्ट 67 (अश्लील तस्वीरें, वीडियो और कमेंट्स पोस्ट करना) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मालदीव गए थे कैटरीना-विक्की
हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना मालदीव गए थे। जहां कैटरीना ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। दोनों ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कैटरीना कैफ का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके खास दोस्त भी उनके साथ मालदीव पहुंचे थे । हालांकि जन्मदिन वाले दिन विक्की कौशल कैटरीना कैफ के साथ नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications