कैटरीना-विक्की ने सेलिब्रेट की शादी के बाद पहली लोहड़ी, प्यार में डूबा दिखा कपल
मुंबई, 14 जनवरी। पिछले कुछ समय की बात करें तो कई बॉलीवुड की हस्तियां शादी के बंधन में बंधी हैं और ये इस बार लोहिणी का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। जिन बॉलीवुड हस्तियों की हाल फिलहाल शादी हुई है उसमेसबसे ज्यादा चर्चा में कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी रही। पिछले ही महीने कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी हुई है और दोनों शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी मना रहे हैं। इस मौके पर कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है जिसमे वह अपने पति विकी के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

एक दूसरे के साथ मनाया लोहिणी
तस्वीर में देखा जा सकता है कि विकी और कैटरीना एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं, उनके पास आग जल रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी है। बता दें कि विकी कौशल सरदार उधम सिंह फिल्म में नजर आए। कैटरीना और विकी अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद एक दूसरे के साथ खुशी के पल साझा करने से नहीं चूकते हैं। दोनों ने शादी के बाद अपनी पहली लोहिणी को धूमधाम से मनाया। इससे पहले क्रिसमस के मौके पर विकी कौशल कैटरीना के साथ क्रिसमस डे मनाने पहुंचने थे।

शादी के बाद शेयर की थी तस्वीर
बता दें कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल की 9 दिसंबर को शादी हुई थी। दोनों ने अपनी शादी की आधिकारिक जानकारी लोगों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से की थी। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा था, सिर्फ प्यार और सम्मान हमारे दिल में है जो हमे इस बेहतरीन समय पर लेकर आया है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, हम जीवन का नया सफर एक दूसरे के साथ शुरू कर रहे हैं।

दोनों की आने वाली फिल्म
विकी और कैटरीना के आने वाली फिल्मों की बात करें तो दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए काफी व्यस्त हैं। कैटरीना कैफ जल्द ही टाइगर 3 फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं जबकि विकी कौशल पहले ही सारा अली खान के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के इंदौर में चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications