फ्लॉप फिल्म से ध्यान हटाने की PR कोशिश है, कार्तिक आर्यन का गोवा एपिसोड!
कार्तिक आर्यन पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी हाल ही में रिलीज हुई, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जिसका असर बॉक्स ऑफिस नंबर पर भी देखने को मिला। इसके अलावा उनकी निजी ज़िंदगी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। गोवा में एक मिस्ट्री लड़की के साथ छुट्टियां मनाते हुए उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गईं।

मीडिया रिोपर्ट्स की माने तो वो फिल्म की असफलता से ध्यान हटाने की एक PR कोशिश माना जा रहा है। जो अब वह उलटी पड़ती नजर आ रही है।
सूत्रों की माने तो, कार्तिक का पूरा गोवा एपिसोड उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म के घटिया प्रदर्शन को ढकने की एक सोची-समझी PR स्ट्रैटेजी बताई जा रही है। जो पूरी तरह से फेल हो गई। जैसे-जैसे अफवाहें फैलती गईं, मामला हाथ से निकलता चला गया। सोशल मीडिया ने इस चर्चा को और हवा दी, जिससे स्थिति संभलने के बजाय और ज्यादा बिगड़ती चली गई। ऊपर से, बाद में कार्तिक द्वारा उस लड़की को अनफॉलो करना भी साफ बातचीत के बजाय डैमेज कंट्रोल की कोशिश जैसा माना गया। इसके अलावा रेडिट पर ये भी खबर चल रही है कि वो वरुण धवन के खिलाफ पेड नेगेटिव कैंपेन चला रहे हैं। जिसका खुलासा खुद रेडिट के पोस्ट कर रहे हैं।
वहीं, कुछ सूत्र ऐसा भी बताते हैं कि अनुराग बसु की फिल्म (जिसमें श्रीलीला अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं) से तृप्ति डिमरी को भी कार्तिक आर्यन ने ही निकलवाया था। हालांकि इन सभी खबरों की पुष्टि oneindia hindi नहीं करता है।
कुल मिलाकर, यह सब एक मासूम चर्चा से ज्यादा एक गलत PR प्लानिंग की तरह दिखाई देता है, जो बुरी तरह से बैकफायर कर गई। ऐसा पहली बार नहीं है, इसके पहले भी कार्तिक पर पेड पीआर करवाने के आरोप लग चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications