कार्तिक आर्यन ने मां के ब्रेस्ट कैंसर को लेकर लिखी ऐसी बात, कहा- हम बेबस हो गए थे....
Kartik Aaryan Mother Breast Cancer: कार्तिक आर्यन ने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर की है और एक लंबा पोस्ट लिखकर बताया है कि कैसे शुरू में उनका परिवार मां के कैंसर के बारे में सुनकर हिल गया था।

Kartik Aaryan Mother Breast Cancer: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं जिसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया है कि कैसे उनकी मां कैंसर से पीड़ित हुई थीं और किस तरह से वह इस जंग को जीत गई हैं। उन्होंने अपनी मां की कैंसर से लड़ाई के बारे में खुलकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की मां माला तिवारी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं।
कार्तिक आर्यन ने मां के कैंसर पर लिखा पोस्ट
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है और एक लंबा पोस्ट लिखकर बताया है कि कैसे शुरू में उनका परिवार मां के कैंसर के बारे में सुनकर हिल गया था और असहाय महसूस कर रहा था। उन्होंने अपने इस पोस्ट में अपने फैंस, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के सेलेब्स से मिले प्यार और सपोर्ट के बारे में भी बताया है।
कार्तिक ने कहा - महम इस भयंकर जंग से जीत गए हैं
कार्तिक आर्यन ने अपने इस पोस्ट में लिखा है- कुछ समय पहले इसी महीने में एस बिग सी यानी 'कैंसर' चुपके से हमारे घुस में आया और हमारे परिवार के जीवन को अस्त-व्यस्त करने की कोशिश की थी। हम हताश और निराश से परे बेबस हो गए थे। लेकिन इच्छाशक्ति और कभी हार न मानने वाले मेरे मां के रवैये ने इस भयंकर सैनित को युद्ध में परास्त कर दिया।
'मां के आत्मविश्वास के चलते ही युद्ध जीता गया'
कार्तिक आर्यन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- मेरी मां के आत्मविश्वास को धन्यवाद क्योंकि उसके चलते ही हम उस बड़े सी यानी 'साहस' की ओर मुड़े और अपनी पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ते हुए हमने जीत हासिल की। हमने अंधेरे को जीत लिया और युद्ध जीतना तय था। उन्होंने आगे लिखा- अंततः इसने हमें जो सिखाया और जो हम आज भी हर दिन सिखाते रहते हैं, वह यह है कि आपके परिवार के प्यार और समर्थन से बड़ी कोई महाशक्ति नहीं है।
लोगों ने कार्तिक की मां को भेजा प्यार
कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट के लाइव होने के तुरंत बाद बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, प्रोड्यूसर एकता कपूर, एक्ट्रेस सोनल चौहान और सान्या मल्होत्रा ने कार्तिक आर्यन को अपना प्यार भेजा। आपको बता दें कि पिछले साल, कार्तिक आर्यन को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कैंसर से बचे लोगों के साथ समय बिताते देखा गया था। यह राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर मुंबई के एक अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान था। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने कहा था कि उनकी मां को लगभग पांच साल पहले ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था और वह सफलतापूर्वक ठीक हो गई थीं।
कार्तिक आर्यन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म 'शहजादा' में देखा गया था। इसके अलावा कार्तिक आर्यन बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में कैमियो करते नजर आए थे। जल्द ही वह कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में दिखाई देंगे। कार्तिक आर्यन फिल्म 'आशिकी 3' का भी हिस्सा हैं, जिसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications