इकोनॉमी क्लास से ट्रैवल करने पर ट्रोल हुए Kartik Aaryan, फैंस बोले- 'सब फिल्म प्रमोशन करने का नया ड्रामा'
Kartik Aaryan Economy Class: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सत्य प्रेम की कथा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके लिए वह हाल ही में कियारा आडवाणी के साथ जयपुर गए थे। इस बीच कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
कार्तिक ने इकोनॉमी क्लास में किया ट्रैवल
दरअसल, हाल ही में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी सत्य प्रेम की कथा को प्रमोट करने के बाद मुंबई लौटे। लेकिन इस बीच मुंबई आते वक्त कार्तिक आर्यन को एयरप्लेन के इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करते हुए देखा गया। लेकिन कियारा आडवाणी इकोनॉमी क्लास में नहीं थी। जब एक्टर फ्लाइट से उतरे तो दोनों को साथ में देखा गया।

यूजर्स ने किया बुरी तरह ट्रोल
कार्तिक आर्यन को इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करना का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। जहां कुछ लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की वहीं कुछ ने उनको बुरी तरह ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''ये नया ट्रेंड है फिल्म को प्रमोट करने के लिए।'' दूसरे ने लिखा, ''पब्लिसिटी स्टंट।' एक यूजर ने लिखा, 'सब फिल्म प्रमोशन करने का नया ड्रामा है'। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। एक ने एक्टर के व्यवहार की तारीफ करते हुए लिखा, "प्रमोशन के दौरान काफी हंबल है।''
कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' में एक्टर एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को फिलम् भूल भुलैया 2 में साथ देखा गया था। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। अब सत्य प्रेम की कथा 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था अब देखना होगा कि फिल् को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications