कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने दीवाली पर दिल्ली-यूपी के सभी सिंगल स्क्रीन पर किया कब्जा, सिंघम के हाथ खाली!
दिवाली आ रही है और ला रही है बॉक्स ऑफिस पर साल का सबसे बड़ा क्लैश। 1नवंबर को सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। पिछले कई दिनों से फिल्मों के स्क्रीन को लेकर खींचातानी चल रही थी। अब भूल भुलैया फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है।
दरअसल, दिल्ली-यूपी क्षेत्र के सभी सिंगल-स्क्रीन थिएटरों ने 'भूल भुलैया 3' को लेकर एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने फिल्म को प्राइम टाइम में दिखाने के लिए 3:2 के अनुपात में समर्थन देने का ऐलान किया है। ये रिस्पॉन्स दिखाता है कि फैंस और दर्शकों को हॉरर-कॉमेडी सीक्वल बहुत पसंद आ रहा है।

दिल्ली यूपी बेल्ट में सिर्फ भूल भुलैया 3
एक ट्रेड एनालिस्ट ने कॉमेंट करते हुए कहा है, "दिल्ली-यूपी बेल्ट के सभी सिंगल स्क्रीन थिएटरों ने भूल भुलैया 3 को प्राइम टाइम में 3:2 के अनुपात में दिखाने का फैसला किया है। अगर सिंघम अगेन की टीम प्लान को नहीं मानती, तो ये 100 प्रतिशत शोकेसिंग भी भूल भुलैया 3 को देने के लिए तैयार हैं।"
सिंगल स्क्रीन हमारे साथ हैं
ट्रेड एनालिस्ट ने आगे कहा है, "दिवाली का मतलब है एंटरटेनमेंट और दर्शक सबसे ज़्यादा दिखाई जाने वाली फ़िल्म देखने के लिए बाहर निकलते हैं। इस आईडिया का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि भूल भुलैया 3 दर्शकों के हर वर्ग तक पहुंचे और सिंगल स्क्रीन में प्राइम-टाइम शो सुरक्षित करके, अनिल थडानी (फिल्म के डिस्ट्रीब्यूर AA Films के मालिक) ने एक साफ संदेश दिया है - सिंगल स्क्रीन हमारे साथ हैं। दिवाली के मौके पर दर्शक नज़दीकी सिनेमा हॉल में फ़िल्में देखना पसंद करते हैं, चाहे वह सिंघम हो या भूल भुलैया। भूल भुलैया 3 को सभी सिंगल स्क्रीन पर महत्वपूर्ण शोटाइम मिलने के साथ, यह शोकेसिंग की लड़ाई के पहले दौर में उनके लिए एक बड़ी जीत है।"
ओरिजनल मंजुलिका का आगमन
कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा के रोल में नजर आएंगे। इस बार उनके साथ तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका यानी विद्या बालन और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। अनीस बज्मी ने इस फिल्म को डायरेक्ट और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications