आधी रात को सड़क किनारे चावल-पापड़ खाते दिखे Kartik Aaryan, फैंस बोले- ‘डाउन टू अर्थ’

कार्तिक को आधी रात 2 बजे सड़क के किनारे ढाबे पर स्पॉट किया गया, जहां एक्टर को सड़क किनारे चावल-पापड़ खाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 29 मई : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म की बंपर कमाई हो रही है। फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग को लेकर उनको खूब तारीफ मिल रही है। साथ ही उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' बन चुकी है। कार्तिक आर्यन फिल्म की सक्सेस पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही अभी भी प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस बीच कार्तिक को आधी रात 2 बजे सड़क के किनारे ढाबे पर चावल और पापड़ खाते हुए स्पॉट किया गया।

सड़क किनारे नजर आए कार्तिक

कार्तिक आर्यन को सड़क के किनारे आधी रात को स्पॉट किया गया। एक्टर का सड़क किनारे चावल-पापड़ खाते हुए एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्तिक का ये अंदाज देखकर फैंस काफी इंप्रेस हो गए हैं। वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें डाउन टू अर्थ बता रहे हैं।

'भूल भूलैया 2' के प्रमोशन में थे बिजी

दरअसल कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के प्रमोशन के लिए पुणे पहुंचे थे। इस बीच कार्तिक को वहां देर हो गई और उन्हें रेस्तरां में वक्त पर खाना नहीं मिला। कार्तिक काफी बिजी थे। ऐसे में उनके पास इतना टाइम नहीं था कि वे खाने की व्यवस्था कर सकें क्योंकि एक्टर को कोलकाता जाना था।

100 करोड़ के सवाल पर कार्तिक ने दिया जवाब

100 करोड़ के सवाल पर कार्तिक ने दिया जवाब

जब कार्तिक को भूख लगी तो वे सड़क किनारे खुली बिरयानी की दुकान पर जाकर चावल और पापड़ खाने लगे। पैपराजी की नजर जब कार्तिक पर पड़ी तो उन्होंने कार्तिक से खाने के बारे में सवाल किए। इस पर कार्तिक ने कैमरे की तरह अपनी प्लेट दिखाई और बोले- 'चावल और पापड़ खा रहा हूं।' जब पैपराजी ने पूछा कि उनकी फिल्म ने 100 करोड़ कमाए हैं और वे यह खा रहे हैं, तो कार्तिक बोले- '100 करोड़ की खुशियां यही हैं। खाते तो सेम ही हैं सब। क्या करूं। 100 करोड़ कमाया है और मैं पापड़ खा रहा हूं। खाना नहीं मिला, दुकान नहीं खोल रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+